Advertisement

Updated April 27th, 2024 at 20:06 IST

भीषण गर्मी के कहर से हाल-बेहाल, IMD ने कई स्थानों के लिए जारी कर दिया रेड अलर्ट; जानिए ओडिशा का हाल

Odisha News: ओडिशा में जारी भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को राजधानी भुवनेश्वर में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

WMO has predicted above normal temperatures for almost all land areas between March and May.
WMO has predicted above normal temperatures for almost all land areas between March and May. | Image:PTI
Advertisement

Odisha News: ओडिशा में जारी भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को राजधानी भुवनेश्वर में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस गर्मी के मौसम के दौरान सबसे अधिक है।

मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने यहां संवाददाताओं को बताया कि अपराह्न 2.30 बजे भुवनेश्वर का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस सीजन में ऐसा पहली बार है जब भुवनेश्वर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

दास ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने लोगों से पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच अपने घरों से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया है क्योंकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और तीव्र आर्द्रता की स्थिति बनी हुई है। आईएमडी ने कहा कि भुवनेश्वर के बाद झारसुगुड़ा में तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस, राउरकेला में 42.5, चांदबली में 42.4 और संबलपुर में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

भुवनेश्वर के मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने मध्याह्न मौसम बुलेटिन में कहा कि प्रचलित उत्तर-पश्चिमी/पश्चिमी शुष्क हवा और उच्च सौर सूर्यातप के कारण, अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा के कई स्थानों पर दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि होने की संभावना है।

इसके बाद, अगले चार से पांच दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान (दिन का तापमान) सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।

Advertisement

इस बीच, आईएमडी ने शनिवार के लिए विभिन्न क्षेत्रों में 'रेड अलर्ट' (सतर्क रहें) की चेतावनी जारी की और कहा कि मयूरभंज, जाजपुर, क्योंझर, अंगुल, ढेंकनाल, बौध, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, खुर्दा और कटक जिलों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनी रह सकती है।

इसी तरह, देवगढ़, संबलपुर, सोनपुर, बलांगीर, नुआपाड़ा, कालाहांडी, कंधमाल, नयागढ़, रायगढ़ा, भद्रक, बालासोर, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, मलकानगिरी, गंजम और गजपति जिलों में लू की स्थिति बनी रहेगी। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'मेरी जुबान बहुत कड़वी है, पता चल ही जाएगा', टिकट मिलने के बाद वकील उज्जवल निकम का इशारा किस ओर?

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 27th, 2024 at 20:06 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 घंटे पहलेे
4 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo