चौथे चरण से पहले AAP को मिली संजीवनी... CM केजरीवाल के प्रचार से लोकसभा चुनाव पर होगा कितना असर?
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलना AAP बड़ी सफलता के तौर पर देख रही है।
- भारत
- 3 min read

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार, 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने कथित शराब घोटाले में AAP के मुखिया को अंतरिम जमानत दे दी। SC ने एक जून तक केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी है। इसके बाद वापस उन्हें सरेंडर करना पड़ेगा। मगर चौथे चरण के मतदान से पहले केजरीवाल को जमानत मिलना AAP बड़ी सफलता के रूप में देख रही है।
लोकसभा चुनाव का महारण जारी है। तीन चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। चौथे चरण के लिए 13 मई को मतदान होना है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गया। कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी है। चुनावी सरगर्मी के बीच AAP सुप्रिमो का जेल से बाहर आना पार्टी के लिए बड़ी जीत है।
केजरीवाल के वकील ने क्या कहा?
CM अरविंद केजरीवाल के वकील शादान फरासत ने उनकी जमानत पर कहा, 20 दिन के लिए अंतरिम जमानत दी जा रही है। वे चुनावी प्रचार में क्या कहेंगे क्या नहीं इस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं। 2 जून तक उन्हें अंतरिम जमानत दी गई है। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए सबसे बड़ी और अच्छी खबर ये है कि वो चुनाव प्रचार कर सकेंगे।
लोकसभा चुनाव बना बड़ा आधार
बता दें कि लोकसभा चुनाव को आधार बताकर केजरीवाल के वकील उनकी जमानत की लगातार मांग कर रहे थे। कोर्ट में सुनवाई के दौरान भी कहा जा रहा था कि उनके बेल नहीं मिलने से पार्टी का चुनाव प्रचार प्रभावित हो रहा था। इसे बड़ा आधार बनाकर उनके जमानत की मांग वकील द्वारा की जा रही थी। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट से 5 जून उनकी जमानत की अपील की थी मगर कोर्ट ने 1 जून तक ही जमानत को स्वीकार किया।
Advertisement
चौथे चरण से पहले AAP को मिली संजीवनी!
21 मार्च को गिरफ्तार होने के बाद से वो 50 दिन तक तिहाड़ जेल में थे। हालांकि, वो सीएम पद की कुर्सी पर बने हुए थे। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण की वोटिंग से पहले केजरीवाल को जमानत मिलने की खबर से जहां सियासत और गरमाने की उम्मीद की जा रही है वहीं, AAP इसे बड़ी सफलता के रूप में देख रही है।
दिल्ली में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। वोटिंग से पहले केजरीवाल के जेल बाहर आने से AAP के नेता और कार्यकर्ता का मनोबल पर काफी प्रभाव पड़ेगा। बता दें कि केजरीवाल के जेल में रहने के दौरान पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रचार का जिम्मा संभाल रखा है। सुनीता केजरीवाल दिल्ली से गुजरात तक ताबड़तोड़ रैलियां और चुनावी सभा को संबोधित कर रही थी।