अपडेटेड 10 May 2024 at 17:57 IST

'देखो गाइज..गायडन में आईं बिन्नू', कुमार विश्वास हुए फैन, सोशल मीडिया पर हिट हुए लड़की के VIDEOS

बुंदेली में ब्लॉगिंग करने वाली बिन्नू आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह खेत जाती हैं तो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल देती हैं।

Follow : Google News Icon  
Binnu Vlogs
बिन्नू की वीडियोज के कुमार विश्वास हुए फैन | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर कौन, किस वजह से वायरल हो जाए, कहा नहीं जा सकता। गांव हो या शहर लोग, कई लोग ऐसे हैं जो अपने घर से साधारण सा ब्लॉग कर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। लोगों को किसी का डांस, किसी का पहनावा तो किसी की बोली भा जाती है और वो मिनटों में वायरल हो जाता है।

ऐसी ही एक लड़की हैं छतरपुर जिले के पहाड़गांव की रहने वालीं बिन्नू। बुंदेली में ब्लॉगिंग करने वाली बिन्नू आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह खेत जाती हैं तो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल देती हैं। घर में अलाव ताप रहीं हों तो उसका भी वीडियो बना देती हैं और यही वायरल हो जाते हैं। लोग उनकी ब्लॉगिंग में बिन्नू की बोली को खासतौर पर बेहद ही पसंद करते हैं।

बुंदेली में बनाती हैं अनोखे वीडियोज

बुदेलखंड क्षेत्र और वहां की बोली को लोगों तक पहुंचाने का उनका ये तरीका लोगों को खूब पसंद आता है। बिन्नू का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पौधों को पानी डालते हुए एक वीडियो बनाती हैं। वीडियो काफी मजेदार है, जिसे देख मशहूर कवि कुमार विश्वास के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई। उन्होंने वीडियो को शेयर कर बिन्नू की तारीफ कीं।

पौधों को पानी डालते बनाई वीडियो

वीडियो में देखने मिल रहा है कि बिन्नू पौधों में पानी डालते हुए ब्लॉगिंग करती हैं। बिन्नू कहती हैं, 'हेलो गाइज, आज हम आए हैं अपने गार्डन में देखो हम पानी डाल रहे हैं।" आगे वह कहती हैं, 'देखो गाइज छोटू के घर एसी लग गई।' बिन्नू ने वीडियो में आगे दिखाया कि देखो गाइज ये हमारी कोठी हैं जहां दादा रहते थे, वह मर गए हैं। वह कहती हैं कि यहां उन्हें भी डर लगता है।

Advertisement

कुमार विश्वास का कमेंट

बिन्नू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट करते हुए कुमार विश्वास ने कहा, "तुमको कह रहे हैं, किसी को कहना नहीं। बिन्नू रॉक्स।"  

बिन्नू सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 79k फॉलोअर्स हैं। बिन्नू ने ढेरो वीडियोज अपलोड किए हैं और हर एक को हजारों व्यूज मिल चुके हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सुर्खियों में दिल्ली का चिकन रोल वाला लड़का... आनंद महिंद्रा के बाद अर्जुन कपूर मदद के लिए आए आगे

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 10 May 2024 at 17:57 IST