Advertisement

Updated May 10th, 2024 at 14:35 IST

'मैंने पुतिन की आंखों में आंखें डाल कर बोला- यह युद्ध का समय नहीं है',ग्लोबल लीडर के सवाल पर PM मोदी

वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती साख और भारत की ओर उम्मीदों भरी निगाह से देखते रसूखदारों के सवाल पर पीएम ने बहुचर्चित पुतीन एपिसोड का जिक्र किया।

Reported by: Kiran Rai
pm modi president putin on ukraine war
प्रधानमंत्री ने बताया यूक्रेन को लेकर प्रेसिडेंट पुतिन की आंखों में आंख डालकर कहा क्या? | Image:republic
Advertisement

Putin PM Modi Meet:  लोकसभा चुनाव 2024 में तीन चरणों की वोटिंग के बाद चौथे चरण से पहले देश दुनिया से जुड़े कई मुद्दों को अड्रेस किया। रिपब्लिक मीडिया के प्रधान संपादक अर्नब गोस्‍वामी संग 100 मिनट की खास मुलाकात में पीएम नरेंद्र मोदी ने हर मुद्दे पर डायरेक्‍ट बात की और हर सवाल पर साफगोई से जवाब दिया।

पीएम से सवाल उनकी ग्लोबल छवि को लेकर किया गया। ये कि दुनिया भारत की ओर देख रहा है, फोकस में हैं तो क्या प्रेशर है कोई? इस पर पीएम ने रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतीन संग हुई बातचीत का जिक्र किया।

Advertisement

‘राष्ट्रपति पुतिन की आंखों में आंख डाल कर कहा वॉर नहीं’

पीएम ने कहा-  जितने ग्रुप्स है, समूह जो बने हुए हैं...करीब करीब सभी समूह किसी न किसी रूप में उपस्थिति चाहता है...भारत की अच्छी स्थिति बढ़ रही है... जहां तक टकराव का सवाल है, ज्यादातर दुनिया के देश पोजिशन लेकर बैठे हैं,  हम अकेले हैं जिसकी पोजिशन साफ है हम किसी के पक्ष में नहीं हम शांति के पक्ष में है। इस कारण विश्व का विश्वास है कि यही लोग हैं जो न हथियार देने की बात करते हैं और न लड़ाई की बात करते हैं...मेरी हिम्मत थी कि मैंने राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठ कर कहा था आंखो में आंख मिला कर कहा था time is not for war. भारत ने पोजिशन बना दी है, हम शांति के पक्ष में हैं।

Advertisement

बात 2022 की जब भारत ने की थी युद्ध रोकने की अपील

पीएम राष्ट्रपति पुतिन के साथ हुई जिस मुलाकात का जिक्र कर रहे थे वो 2022 में हुई थी। ये बात समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के मौके पर हुई थी। जब पीएम यूक्रेन वॉर को लेकर पीएम ने कहा था युद्ध का समय नहीं। तब इस बयान ने सुर्खियां बटोरी थीं। तब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से कहा था कि रूस यूक्रेन में युद्ध को लेकर भारत की "चिंताओं" को समझता है।

ये भी पढ़ें-  लोकसभा चुनावों के बीच PM मोदी का बड़ा बयान- दुनिया को विश्वास है भारत में क्या परिणाम आने वाला है
 

Advertisement

Published May 10th, 2024 at 13:29 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo