Advertisement

Updated March 29th, 2024 at 14:41 IST

'मैडम तैयारी कर रही हैं पद संभालने की', हरदीप पुरी ने सुनीता केजरीवाल की तुलना राबड़ी से क्यों की?

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, 2023 के नवंबर से अरविंद केजरीवाल को नौ बार समन भेजा गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, ऐसे में ED तो एक्शन लेगी ही।

Reported by: Rupam Kumari
Hardeep Puri
Hardeep Puri | Image:ANI
Advertisement

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने शुक्रवार को एक वॉट्सऐप अभियान शुरू किया और लोगों से अपने पति का समर्थन करने की अपील की। गुरुवार को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल की पेशी हुई। पेशी के बाद कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनकी रिमांड बढ़ाने की मांग की थी। अब केजरीवाल पर लगे आरोपों और पत्नी के नए अभियान पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

हरदीप सिंह पुरी ने केजरीवाल की पत्नी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मैडम तैयारी कर रही है CM पद संभालने की। राबड़ी देवी ने भी यही किया था। केजरीवाल ने पहले अपने साथियों को अलग कर दिया है। अब उनकी पत्नी आगे आ रही हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री निर्दोष थे तो ED के समन पर हाजिर क्यों नहीं होते थे।स

Advertisement

हरदीप सिंह पुरी ने केजरीवाल पर लगाया बड़ा आरोप

हरदीप सिंह पुरी ने कहा, 2023 के नवंबर से अरविंद केजरीवाल को नौ बार समन भेजा गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और जब उन्होंने नवीं बार जवाब नहीं दिया तो अधिकारी उनके घर पहुंच गए। अगर लोग गड़बड़ करेंगे तो Raid तो होगी ही।

Advertisement

ED के समन पर हाजिर क्यों नहीं हुए केजरीवाल-हरदीप पुरी

कभी मोहल्ला क्लिनिक, कभी शिक्षा विभाद में प्रॉबलम हो जाती है। अन्ना आंदोलन के समय कहा था हम भ्रष्टचार नही करेंगे, आज सबसे भ्रष्ट पार्टी के साथ मिल गए हैं। कहा था कभी भी शराब के ठेके नही खुलवाएंगे, लेकिन आज शराब के घोटाले में अंदर है। 9 समन जाने के बाद भी आप कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए नवंबर 2023 से 9 बार आपको सम्मन भेजा गया पर आप जांच में शामिल नहीं हुए तो ED एक्शन लेगी ही।

केजरीवाल के सारे वादे झुठे-हरदीप पुरी

केजरीवाल ने जनता से हमेशा झुठा वादा किया है। उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया था, लेकिन क्या हुआ।ज्यादातर सभी  AAP कैंडिडेट की जमानत जप्त हो गई। पहले दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब की सरकार को जिम्मेदार ठहराते थे अब पंजाब में उनकी सरकार आ गई तो किसे जिम्मेदार ठहराते हैं। वहीं, मोदी सरकार ने 10 साल में विकास का काम किया है। जनता को पीएम मोदी पर पूरा भरोसा है।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने मंडी में किया रोड शो, उमड़ी भारी भीड़

Advertisement

Published March 29th, 2024 at 14:19 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo