Updated April 25th, 2024 at 13:43 IST
माशूका के दिल में अब कोई और...खौल उठा अजय का खून, कर दिया कत्ल; इंडिया गेट मर्डर केस में लव ट्रायंगल
दिल्ली के VVIP इलाकों में से एक इंडिया गेट पर आइसक्रीम बेचने वाले प्रभात (25) की हत्या में भी लव ट्रायंगल ही सामने आया है।
- देश
- 3 मिनट रीड
Advertisement
India Gate Murder Case: दिल तो पागल है में निशा-पूजा और राहुल के बीच लव ट्रायंगल हो या फिर फिल्म कुछ-कुछ होता है में राहुल, अंजली और टीना के बीच की केमिस्ट्री, ये लव ट्रायंगल्स सालों बाद भी लोगों को पसंद आते हैं, लेकिन रीयल जिंदगी में ऐसे प्रेम त्रिकोण बनते हैं खौफनाक क्राइम की सबसे बड़ी वजह। अक्सर ऐसी खबरें सामने आती हैं कि प्रेम त्रिकोण में ले ली गई है किसी एक की जान। कहीं चाकू से गला रेत दिया जाता है तो कहीं पत्थर से मार-मारकर होता है कत्ल।
दिल्ली के VVIP इलाकों में से एक इंडिया गेट पर आइसक्रीम बेचने वाले प्रभात (25) की हत्या में भी लव ट्रायंगल ही सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने 8 घंटे के अंदर आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है।
Advertisement
तुम किसी और को चाहोगी तो मुश्किल होगी...
पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि आरोपी अजय संगम विहार का रहने वाला है। वो जिस लड़की को पसंद करता था वो लड़की प्रभात नामक लड़के से भी बात करती थी। जब इस बात का पता अजय को लगा को वह बौखला गया। उसने प्रभात के बारे में पता लगाया। उसे पता चला कि प्रभात इंडिया गेट पर आइसक्रीम बेचता है। अजय बुधवार की रात इंडिया गेट के आउटर सर्किल पर एक आइस क्रीम बेच रहे प्रभात को चाकू घोंप कर मार डाला।
Advertisement
CCTV, सोशल मीडिया प्रोफाइल और टेक्निकल सर्विलांस से पकड़ा गया अजय
जिस जगह पर इस वारदात को अंजाम दिया गया था उसको देखते हुए दिल्ली पुलिस में आरोपी को पकड़ने के लिए कुल 12 टीम में बनाई। सबसे पहले आरोपी और पीड़ित की पहचान करनी थी। कुछ ही देर में पुलिस को पता लगा की पीड़ित का नाम प्रभात था, जबकि सीसीटीवी के जरिए पुलिस को आरोपी की भी पहचान हो गई। आरोपी का नाम अजय था।
Advertisement
जब पुलिस ने पीड़ित के मोबाइल डिटेल को खंगाला तो पता लगा की प्रभात की बात संगम विहार की रहने वाली एक लड़की से होती थी, जब पुलिस ने लड़की और उसके परिवार वालों से बात की तो पता लगा की लड़की अजय नाम के एक लड़के से पहले से बात करती थी, जबकि प्रभात की दोस्ती लड़की से कुछ दिन पहले ही हुई थी। जब अजय को प्रभात के बारे में पता लगा तो पहले तो दोनो के बीच फोन पर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद बुधवार की रात अजय चाकू लेकर पूरी साजिश के था इंडिया गेट पहुंचा और कत्ल की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने टेक्निकल सुराग के आधार पर अजय को नोएडा से पकड़ लिया।
प्यार में हत्या क्यों?
Advertisement
कहते हैं प्यार में सैक्रिफाइस होता है, लेकिन शायद ये अब बीता वक्त हो गया है। अब प्यार में सिर्फ पाने की चाह होती है और अगर वो चाह पूरी नहीं हुई तो ले ली जाती है जान। दूसरी बात ये भी है कि प्यार में विश्वास की कमी भी क्राइम की बढ़ी वजह बन रही है और सामने आ रही हैं एक के बाद एक मर्डर की घटनाएं।
इसे भी पढ़ें- मुख्तार अंसारी के बाल-नाखून भेजते तो...अफजाल ने उठाए बिसरा रिपोर्ट पर सवाल, बोले- सबूत है मेरे पास
Advertisement
Published April 25th, 2024 at 13:37 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।