अपडेटेड 9 May 2024 at 11:58 IST

70 लाख की गाड़ी में घूम रही वड़ा पाव गर्ल, खरीदा iphone, लोग बोले- पर दीदी आप तो गरीब थी…

Vada Pav Girl Viral Video: चंद्रिका गेरा दीक्षित ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह फोर्ड मस्टैंग की डिक्की से निकलती दिखाई दी।

Follow : Google News Icon  
Vada Pav Girl Viral Video
वड़ा पाव गर्ल | Image: @chandrika.dixit/instagram

Vada Pav Girl Viral Video: दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका गेरा दीक्षित (Chandrika Gera Dixit) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। कारण है उसका नया वीडियो जिसमें वह लाखों रुपए की गाड़ी से निकलती दिख रही है। कुछ दिन पहले उसका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह भंडारा करती नजर आई थी और दिल्ली पुलिस के साथ उसकी बहस हो गई थी। अब नई गाड़ी लेने के लिए लोग उसे जमकर ट्रोल कर रहे हैं। ऐसा क्यों, आइए जानते हैं।

चंद्रिका गेरा दीक्षित ने जब अपनी नौकरी छोड़ी और दिल्ली में फेमस महाराष्ट्रीयन स्ट्रीट फूड वड़ा पाव बेचना शुरू किया तो सोशल मीडिया पर लोगों ने उसकी तारीफों के पुल बांध दिए थे। हालांकि, इन दिनों वह गलत कारणों के चलते सुर्खियों में है।

क्यों ट्रोल हो रही दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल'?

चंद्रिका गेरा दीक्षित ने तीन दिन पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह फोर्ड मस्टैंग की डिक्की से निकलती दिखाई दी। उसके हाथ में एक प्लेट भी होती है जिसमें पाव रखे होते हैं। तब चंद्रिका फैंस को बताती है- ‘इंतजार करो, कुछ बहुत बड़ा आने वाला है, वड़ा पाव के साथ’। इसे शेयर करते हुए वो कैप्शन में लिखती है- ‘वड़ा पाव गर्ल ने शुरू किया मस्टैंग कार में वड़ा पाव बेचना’।

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Chandrika Gera Dixit official (@chandrika.dixit)

इसके अलावा, उसने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वह फोर्ड मस्टैंग चलाती दिख रही है। इस वीडियो में वह गाड़ी से निकलती है और एक दुकान से iphone 15 खरीद लेती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब वह लोगों की आलोचनाओं का शिकार हो गई है। लोग उसे अपना पिछला झगड़ा याद दिला रहे हैं जिसमें उसने कहा था कि वे इतना सारा बेसन नहीं फेंक सकती, वो इतनी अमीर नहीं है। साथ ही, वड़ा पाव गर्ल ने गरीब होने का बहाना देकर भी पुलिस के साथ बहस की थी।

Advertisement

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Chandrika Gera Dixit official (@chandrika.dixit)

खबरों की माने तो चंद्रिका गेरा दीक्षित की ये फोर्ड मस्टैंग गाड़ी 74.61 लाख रुपये की है। अब ये वाकई उसकी है या किसी और की, ये अभी क्लियर नहीं है। फिर भी लोग उसे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा- ‘पर दीदी आप तो गरीब थी’। वहीं दूसरा कमेंट करता है- ‘गरीब घर की लड़की है, कोई कुछ नहीं बोलेगा’। एक यूजर ने लिखा- ‘दुकान किराए पर लेते समय गरीब है और iphone खरीदते समय अमीर’।

'वड़ा पाव गर्ल' के भंडारे पर हुआ था बवाल

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले चंद्रिका के भंडारा कराने पर जमकर बवाल हुआ था। दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया कि उसने MCD से अनुमति लिए बिना दिल्ली की सड़कों पर भंडारा कराया था जिससे भीड़ लग गई और ट्रैफिक पर असर पड़ा। इसके बाद पुलिस आई और उसे थाने ले गई। हालांकि, उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः वड़ा पाव गर्ल हुई गिरफ्तार? वायरल वीडियो पर मचा बवाल तो दिल्ली पुलिस ने खोली पोल!

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 9 May 2024 at 11:41 IST