Updated May 9th, 2024 at 14:10 IST
गुरुचरण की गुमशुदगी पर पुलिस को मिला अहम सुराग, कई बैंक अकाउंट कर रहे थे यूज, इस बात ने किया हैरान
Gurucharan Singh Case Update: गुरुचरण सिंह के पिता ने पिछले महीने अप्रैल में दिल्ली की पालम पुलिस को अपने बेटे के रहस्यमयी तरीके से गायब होने की सूचना दी थी।
- एंटरटेनमेंट
- 2 मिनट रीड
Advertisement
Gurucharan Singh Case Update: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के रोशन सिंह सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वह घर से ये कहकर निकले थे कि वो मुंबई जा रहे हैं लेकिन ना ही मुंबई पहुंचे और ना घर लौटे। उनकी आखिरी ट्रैक लोकेशन दिल्ली की पता चली है। इस बीच, पुलिस सूत्रों ने मामले को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि गुरुचरण सिंह पैसों के लेनदेन के लिए कई बैंक अकाउंट्स को लगातार यूज कर रहे थे। ये बात इसलिए भी हैरान करती है क्योंकि गुरुचरण की फाइनेंशियल कंडीशन ठीक नहीं बताई जा रही थी, फिर भी वह अक्सर क्रेडिट कार्ड का यूज कर रहे थे।
Advertisement
कई बैंक अकाउंट्स यूज कर रहे थे गुरुचरण सिंह
गुरुचरण सिंह के पिता ने पिछले महीने अप्रैल में दिल्ली की पालम पुलिस को अपने बेटे के रहस्यमयी तरीके से गायब होने की सूचना दी थी। तबसे दिल्ली पुलिस लगातार सोढ़ी की तलाश कर रही है। अब दिल्ली पुलिस की जांच के बाद स्पेशल सेल भी मामले की जांच में जुट गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि 50 वर्षीय सिंह दिल्ली में अपने माता-पिता से मिलने गए थे और बाद में मुंबई का कहकर अपने घर से निकले। हालांकि, 22 अप्रैल के बाद से एक्टर का कोई पता नहीं चला है।
Advertisement
अब पुलिस ने एक बड़े खुलासे में पाया है कि गुरुचरण सिंह 10 से ज्यादा फाइनेंशियल अकाउंट चला रहे थे। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि गुरुचरण की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद वह बैंक अकाउंट से लगातार पैसों का लेनदेन कर रहे थे। एएनआई की माने तो वह क्रेडिट कार्ड की मदद से पैसे निकालते थे और एक कार्ड का बकाया दूसरे कार्ड से भुगतान कर रहे थे। सूत्रों ने आगे खुलासा किया है कि सिंह ने आखिरी बार ATM से 14,000 रुपये निकाले थे और उसके बाद कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
आध्यात्मिकता के करीब जा रहे थे गुरुचरण सिंह
प्रारंभिक जांच के दौरान, TMKOC फेम एक्टर के दोस्तों और रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया था कि गुरुचरण आध्यात्मिकता के करीब जा रहे थे और वह पहाड़ों पर जाने का भी सोच रहे थे।
ये भी पढ़ेंः क्या सारा अली खान के लिए आदित्य ने किया अनन्या पांडे से ब्रेकअप? leaked pic पर आया फैंस का रिएक्शन
Advertisement
Published May 9th, 2024 at 13:59 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।