Advertisement

Updated May 9th, 2024 at 14:23 IST

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में 5वीं गिरफ्तारी, दो और एक्टरों के घरों की भी की थी रेकी

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने 5वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। दो अन्य अभिनेता भी आरोपियों की रडार पर थे।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Kanak Kumari
 Salman Khan house outside firing case
सलमान खान के आवास पर फायरिंग | Image:x/republic
Advertisement

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने 5वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दो अन्य अभिनेता भी आरोपियों की रडार पर थे। बता दें, आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने सलमान खान के घर के अलावा दो अन्य अभिनेताओं के घर के बाहर भी रेकी की थी।

मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, "मोहम्मद चौधरी ने सलमान खान के घर का वीडियो शूट किया, फिर उसे गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को भेजा। निशानेबाज, पाल और गुप्ता, गोलीबारी को अंजाम देने से आशंकित थे जब तक कि बिश्नोई ने उन्हें आश्वस्त नहीं किया कि वे कार्य पूरा करके पुण्य प्राप्त करेंगे। दो और अभिनेताओं के घरों के बाहर रेकी कर आगे की जांच जारी है।"

Advertisement

मृतक आरोपी के शव की फिर से पोस्टमार्टम करवाने की मांग

मुंबई में अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी से जुड़े मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में मरे आरोपी अनुज थापन के परिवार ने उसकी मौत की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराए जाने की मांग करते हुए मुंबई HC पहुंच गए।

Advertisement

आरोपी के शव का दूसरी बार पोस्टमार्टम करने की मिली इजाजत

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में मृत पाये गए अनुज कुमार का दूसरा पोस्टमार्टम करने की बुधवार को अनुमति दे दी। कोर्ट ने यह आदेश अनुज कुमार की मां रीता देवी की याचिका पर दिया, जिन्होंने नए सिरे से पोस्टमॉर्टम कराने का अनुरोध किया था। जस्टिस विनोद एस. भारद्वाज ने याचिकाकर्ता को 10 मई या उससे पहले शव को फरीदकोट के गुरु गोविंद सिंह चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल को सौंपने को कहा।

Advertisement

हथियार की आपूर्ति करने के आरोपी कुमार को 26 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था और एक अदालत ने उसे 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था। पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला कुमार एक मई को यहां क्रॉफर्ड मार्केट में आयुक्तालय परिसर में अपराध शाखा के हवालात के शौचालय में मृत पाया गया था।

इसे भी पढ़ें: गुरुचरण की गुमशुदगी पर पुलिस को मिला अहम सुराग, कई बैंक अकाउंट कर रहे थे यूज, इस बात ने किया हैरान

Advertisement

Published May 9th, 2024 at 09:12 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo