Advertisement

Updated May 2nd, 2024 at 22:56 IST

अगर पवन सिंह राजग उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तो भाजपा कार्रवाई करेगी: केंद्रीय मंत्री

आर के सिंह ने कहा कि पवन सिंह ऐलान करना चाहिए कि वह काराकाट से राजग उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे या उन्हें भाजपा से निलंबित कर दिया जाना चाहिए।

Pawan Singh
Pawan Singh | Image:R Bharat
Advertisement

Lok Sabha Election: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने पार्टी के सदस्य होने के बावजूद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले भोजपुरी गायक पवन सिंह के खिलाफ ‘‘उचित कार्रवाई’’ की मांग की है।

सिंह बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने को लेकर गायक के फैसले के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। इस सीट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा राजग उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।

Advertisement

'पवन सिंह ऐलान करें कि NDA उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे'

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने आरा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘या तो उन्हें (पवन सिंह) ऐलान करना चाहिए कि वह काराकाट से राजग उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे या उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। अगर वह काराकाट से चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी से उनका निलंबन उचित निर्णय होगा।’’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘ उपेन्द्र कुशवाहा राजग के उम्मीदवार हैं, जिसका मतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के उम्मीदवार।’’

राजग उम्मीदवार के खिलाफ, मतलब मोदी के खिलाफ चुनाव- सिंह

Advertisement

सिंह ने कहा, ‘‘जो कोई भी राजग उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है, इसका मतलब है कि वह मोदी जी के नेतृत्व वाले गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुशवाहा की जीत से मोदी जी के हाथ मजबूत होंगे।’’

Advertisement

प्रतिक्रिया के लिए पवन सिंह से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।

पूरी भाजपा कुशवाहा के साथ- आर.के. सिंह

Advertisement

भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी से पवन सिंह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन यह जरूर कहा, ‘‘उपेंद्र कुशवाहा काराकाट लोकसभा सीट से राजग के उम्मीदवार हैं। कुशवाहा के पास प्रधानमंत्री मोदी की मुहर है... पूरी भाजपा कुशवाहा के साथ ही है।’’

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘भाजपा के सभी कार्यकर्ता और राजग दलों के नेता केवल कुशवाहा के लिए काम कर रहे हैं।’’

Advertisement

इसे भी पढ़ें : टिकट कटने और बेटे के प्रत्याशी बनने के बाद आई बृजभूषण की प्रतिक्रिया

Advertisement

Published May 2nd, 2024 at 22:56 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo