आज भी कायम है ऐश्वर्या का जलवा, Cannes में टूटे हाथ के साथ किया ऐसा इशारा, वहां खड़े लोग हुए कायल
Aishwarya Rai Bachchan at Cannes: कान्स रेड कार्पेट से ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीरें सामने आई हैं। वह चोटिल हाथ के साथ पहुंचीं जहां उन्होंने जलवा बिखेर दिया।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Aishwarya Rai Bachchan at Cannes: कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) के रेड कार्पेट से अगर किसी का लुक देखने के लिए फैंस सबसे ज्यादा बेताब रहते हैं तो वो हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन। इस साल वह हाथ में फ्रैक्चर के साथ फ्रेंच रिवेरा गई हैं लेकिन फिर भी रेड कार्पेट पर ग्लैमर का तड़का लगाने से नहीं चूकीं। इस साल वह फाल्गुनी और शेन पीकॉक गाउन में ग्लोबल इवेंट में पहुंचीं।
सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। उन्होंने इस खास मौके पर 3D फूलों की डिटेलिंग वाली एक कस्टम-मेड गाउन पहनी थी जिसे उन्होंने गोल्ड हूप ईयररिंग्स और एक कॉकटेल रिंग के साथ लुक पूरा किया।
कान्स में छाया ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक
ऐश्वर्या राय बच्चन जब परसों रात को एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं तो उन्हें देख फैंस चिंतित हो गए। दरअसल, उनके हाथ में फ्रैक्चर हो रखा था। उनके साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी मौजूद थी जो अपनी मां का ख्याल रखती नजर आईं। फैंस को लग रहा था कि टूटे हाथ के साथ वह कान्स कैसे अटेंड करेंगी लेकिन देवदास स्टार ने अपनी रीसेंट तस्वीरों से सबको हैरान कर दिया।
कान्स के रेड कार्पेट से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें दिख रहा है कि कैसे ऐश्वर्या ने बड़े ही ग्रेसफुली अपने चोटिल हाथ को छुपा रखा है। वह अपनी बेटी आराध्या के साथ आती हैं। दोनों मां-बेटी ने ऑल ब्लैक आउटफिट पहना होता है। ऐश्वर्या के ब्लैक और गोल्डन गाउन के साथ वाइट कलर की पफ्ड स्लीव्स भी होती हैं।
Advertisement
इस बीच, एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि जैसे ही ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर पहुंचीं, पीछे से लोग उनका नाम पुकारने लगे। ये सुनकर एक्ट्रेस भी अपने चोटिल हाथ के साथ फैंस को सैल्यूट करती हैं। उनका ये अंदाज अब वायरल हो रहा है।
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स लुक देख क्या बोले फैंस?
ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक पर फैंस मिले-जुले रिएक्शन दे रहे हैं। जहां लोग इस उम्र में भी इतना ग्रेसफुल और गॉर्जियस होने के लिए धूम 2 स्टार को सराह रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो ऐश्वर्या को देख थोड़ा हैरान रह गए हैं। उनका बदला बदला लुक फैंस को थोड़ा अजीब लग रहा है। फिर भी कुल मिलाके, सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स लुक ही सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।