Advertisement

Updated April 27th, 2024 at 17:43 IST

पीयूष गोयल ने दे डाली राहुल गांधी को चुनौती-'बनारस में लड़कर दिखाएं'; कहा- वो वायनाड से भी हारेंगे

पीयूष गोयल शनिवार को मुंबई पहुंचे। राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि वो जिस भी लोकसभा क्षेत्र में लड़ना चाहे उनका स्वागत है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Dalchand Kumar
Piyush Goyal and Rahul Gandhi
पीयूष गोयल और राहुल गांधी | Image:Facebook
Advertisement

Piyush Goel: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता पीयूष गोयल ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती दे डाली है। पीयूष गोयल ने चुनाव लड़ने को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कि हिम्मत है तो वो बनारस में लड़कर दिखाएं। बीजेपी नेता ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को सलाह भी दी है कि उनको चार-पांच लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल शनिवार को मुंबई पहुंचे। राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि वो जिस भी लोकसभा क्षेत्र में लड़ना चाहे उनका स्वागत है। पीयूष गोयल ने दावा किया कि वो (राहुल गांधी) वायनाड से हार रहे हैं, जबकि अमेठी में स्मृति ईरानी उनको हराएंगी। बीजेपी नेता का कहना है कि उन्होंने राम के अस्तित्व को चैलेंज किया था। राहुल गांधी को प्रभु श्रीराम से क्षमा मांगनी चाहिए।

Advertisement

एनडीए की 400 पार सीटें आ रही हैं- पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री ने कहा- 'जिस पार्टी ने हिंदुत्व का बार-बार अपमान किया, संविधान की धज्जियां उड़ाई, जिस परिवार ने देश में सैकड़ों बार राज्य की सरकारें ध्वस्त कर दीं। देश की जनता को पता है, देश का संविधान मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है। बाबा साहब अंबेडकर जहां लंदन में रहते थे, उस जगह को खरीदने का काम कर स्मारक बनाने का काम बीजेपी ने किया। कांग्रेस ने बार-बार बाबा साहब अंबेडकर के अपमान का काम किया है।' उन्होंने दावा किया कि एनडीए की 400 पार सीटें आ रही हैं।

Advertisement

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मोदी की गारंटी हमने देश के सामने रखी है, उसको पूरा करना हमारा ध्येय है। INDI गठबंधन सीट एडजस्टमेंट बनकर रह गया है।

यह भी पढ़ें: इंडी अलायंस में तकरार, कांग्रेस ने सीपीआई एम पर लगाए गंभीर आरोप

Advertisement

अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं राहुल गांधी

चर्चाएं हैं कि राहुल गांधी वायनाड के अलावा अमेठी सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस की तरफ से अभी तक अमेठी में उम्मीदवार नहीं उतारा गया है। फिलहाल कहा जा रहा है कि राहुल गांधी अमेठी जाएंगे और नामांकन दाखिल करेंगे, उसके पहले वो अयोध्या जा सकते हैं। अयोध्या में राहुल गांधी के राम मंदिर में भी जाने की चर्चाएं हैं।

Advertisement

Published April 27th, 2024 at 17:06 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo