Advertisement

Updated April 23rd, 2024 at 15:57 IST

T20 World Cup से पहले इरफान पठान ने हार्दिक की फॉर्म पर साधा निशाना, टीम सिलेक्शन से पहले उठाए सवाल

T20 World Cup से पहले पूर्व दिग्गज इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या की फॉर्म को लेकर चिंता जाहिर की। IPL 2024 के दौरान पांड्या को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा

Reported by: Shubhamvada Pandey
Hardik Pandya struggling in IPL 2024
Hardik Pandya struggling in IPL 2024 | Image:BCCI/IPL
Advertisement

T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का सफर कुछ खास नही रहा। मुंबई इंडियंस ने 8 मुकाबले में से सिर्फ तीन ही मुकाबले जीत पाई है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

मुंबई इंडियंस की लगातार हार के बाद से टीम को और कप्तान हार्दिक पांड्या को काफी आलोचनाओं का शिकार करना पड़ रहा है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल ने जहां एक ओर शतक जड़ा तो वहीं संदीप शर्मा ने पांच विकेट चटकाए। इस मैच के बाद से भारत के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान ने एक वीडियो शेयर कर यशस्वी जायसवाल और संदीप शर्मा की जमकर प्रशंसा की तो वहीं हार्दिक पांड्या की जमकर आलोचना भी की।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप से पहले हार्दिक पांड्या की फॉर्म बनी चिंता का विषय 

इरफान पठान ने मैच के बाद हार्दिक पांड्या की फॉर्म को देखकर निराशा जताई और कहा कि ये टीम इंडिया के लिए अच्छी बात नही है। आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में पांड्या की हालिया फॉर्म भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

Advertisement

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रहे इरफान पठान ने हार्दिक पंड्या को लेकर अपनी बातें X-हैंडल पर कही। उन्होंने कहा कि हार्दिक पंड्या की बैटिंग क्षमता में गिरावट देखने को मिली है। गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाने की उनकी काबिलियत पहले जैसी नहीं दिख रही। और, ये टीम इंडिया के नजरिए से अच्छे संकेत नहीं हैं। उसके लिए चिंता वाली बात है। इरफान ने आगे कहा कि हार्दिक वानखेड़े पर जब खेलते हैं तो अलग दिखते हैं। लेकिन, उन पिचों पर जहां पर गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद होती है, हार्दिक संघर्ष करते दिखते हैं, जो की चिंता वाली बात है।

Advertisement

हार्दिक पांड्या की आईपीएल 2024 में प्रदर्शन 

हार्दिक पांड्या ने IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले पहले 8 मैचों में सिर्फ 151 रन बनाए हैं। जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 39 रन का रहा है। मतलब एक भी फिफ्टी प्लस स्कोर नहीं। 8 मैचों में पांड्या के बल्ले से सिर्फ 7 छक्के देखने को मिले। इसमें से भी ज्यादातर छक्के वानखेड़े पर ही उनसे लगे हैं। पांड्या का बैटिंग स्ट्राइक रेट इस सीजन में अब तक 142. 45 का रहा है। वहीं अगर पांड्या की गेंदबाजी की बात करें तो IPL 2024 के पहले 8 मैचों में उन्होंने केवल 4 विकेट अपने नाम किए हैं, वो भी 46.50 के महंगे औसत और 10.94 की इकॉनमी रेट के साथ।

Advertisement

यह भी पढ़ें- यशस्वी जायसवाल का T20 वर्ल्ड कप टिकट कन्फर्म! पहले शतक ठोका फिर रोहित से कह दी दिल की बात - Republic Bharat
 

Advertisement

Published April 23rd, 2024 at 15:57 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo