Advertisement

Updated April 20th, 2024 at 21:23 IST

शुभमन गिल पर जान लुटाती है ये लड़की, LIVE मैच में फ्लाइंग KISS तो कभी नजर उतारती... देखें VIDEO

शुभमन गिल की इस फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये फैन कभी शुभमन गिल को लाइव मैच के दौरान फ्लाइंग किस देती है तो कभी उनकी नजरे उतारती है।

Reported by: Shubhamvada Pandey
shubman Gill Fan
shubman Gill Fan | Image:iplt20.com/ instagram
Advertisement

IPL 2024: आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले के दौरान जीटी कप्तान शुभमन गिल की एक 'मिस्ट्री गर्ल' फैन दिखाई दी। इस फैन ने मैच के दौरान कभी शुभमन गिल को फ्लाइंग किस दी तो कभी उनके सामने सजदा किया।

शुभमन गिल की इस फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये फैन कभी शुभमन गिल को लाइव मैच के दौरान फ्लाइंग किस देती है तो कभी उनकी नजरे उतारती है।

Advertisement

गिल की फैन 'मिस्ट्री गर्ल' का वीडियो वायरल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम गुजरात टाइटंस का होम ग्राउंड है। इस कारण मैदान में गुजरात टाइटंस के फैंस बड़ी संख्या में थे। इस दौरान शुभमन गिल की भी फैन दिखी। शुभमन जब बल्लेबाजी करते हैं तो शतक लगाने के बाद अक्सर उसे अलग अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। गिल अपने सिर को आगे की ओर झुकाते हैं। जैसे कि वह सजदा कर रहे हो और अब गिल का यह ट्रेंड उनके फैंस ने भी कॉपी करना शुरू किया है।

Advertisement

इस मैच के दौरान गुजरात टाइटंस को चीयर कर रही एक मिस्ट्री गर्ल का वीडियो वायरल हो रहा है। यह मिस्ट्री गर्ल बेहद खूबसूरत है। इस लड़की ने गिल के सामने उनके ही अंदाज में अपने सिर को आगे की ओर झुकाते हुए सजदा स्टाइल किया। इसे देखकर फैंस भी लगातार इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। इस वीडियो के पीछे रब ने बना दी जोड़ी फिल्म का गाना भी बज रहा है।  

Advertisement

गिल के पिता और बहन भी स्टेडियम में मौजूद

गुजरात टाइटंस भले मुकाबले को जीत नहीं सकी, लेकिन शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जरूर जीता। इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में गिल के पिता भी मौजूद थे। शुभमन की दमदार पारी के बाद उन्होंने खड़े होकर तालियां बजाईं। गिल की बहन भी दोस्तों के साथ स्टेडियम में मौजूद थीं। गिल ने 48 गेंद पर छह चौके और चार चौकों की मदद से नाबाद 89 रन बनाए। इसकी बदौलत गुजरात टाइटंस 20 ओवर में चार विकेट खोकर 199 रन बनाने में सफल रही।

Advertisement

यह भी पढ़ें- ट्रेविस हेड ने DC के बॉलरों का निकाला कचूमड़, 6 ओवर में टीम का स्कोर 125 के पार, IPL का नया रिकॉर्ड - Republic Bharat

 

Advertisement

Published April 20th, 2024 at 21:23 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

15 घंटे पहलेे
22 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo