Advertisement

Updated May 9th, 2024 at 12:09 IST

फडणवीस के काफिले को काले झंडे दिखाने के आरोप में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया

उत्तर महाराष्ट्र के धुले जिले में बुधवार दोपहर उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के काफिले को काले झंडे दिखाने पर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।

Maharashtra Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis
Maharashtra Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis | Image:X
Advertisement

उत्तर महाराष्ट्र के धुले जिले में 8 मई, बुधवार दोपहर उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के काफिले को काले झंडे दिखाने पर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना शिरपुर के करवंद नाका की है। उन्होंने बताया कि देवेंद्र फडणवीस शिरपुर में एक रैली खत्म करने के बाद चुनाव प्रचार के लिए जलगांव जा रहे थे कि तभी प्रदर्शनकारी सड़क पर आ गए। प्रदर्शनकारी आदिवासी व कोली समुदायों से हैं और लंबित मांगें पूरी नहीं होने के कारण विरोध करना चाहते थे। 

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि उन्हें (प्रदर्शनकारियों को) शिरपुर थाने ले जाया गया और बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

Advertisement

Published May 9th, 2024 at 12:09 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo