Advertisement

Updated May 11th, 2024 at 14:15 IST

डायमंड लीग के जरिये ओलंपिक की तैयारी शुरू करेंगे नीरज चोपड़ा और किशोर जेना

Olympics: नीरज चोपड़ा और किशोर जेना डायमंड लीग के जरिये ओलंपिक की तैयारी शुरू करेंगे।

During an interaction on the BeerBiceps YouTube channel, Neeraj opened up on his tough diet and training.
नीरज चोपड़ा | Image:AP
Advertisement

Olympics: ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा शुक्रवार को दोहा डायमंडल लीग के एक दिवसीय पहले चरण के जरिये पेरिस ओलंपिक की अपनी तैयारियां शुरू करेंगे।

मौजूदा विश्व और एशियाई खेल चैम्पियन भारत के भालाफेंक स्टार चोपड़ा का सामना पूर्व विश्व चैम्पियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और ओलंपिक तथा विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता चेक गणराज्य के याकूब वालेश से होगा।

Advertisement

एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता भारत के किशोर जेना डायमंड लीग में पदार्पण करेंगे। उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन 87 . 54 मीटर है जबकि चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ 89 . 94 मीटर है जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है।

यूरोपीय चैम्पियन जर्मनी के जूलियन वेबर भी दस खिलाड़ियों में शामिल है जो लीग में उतरेंगे । इसके बाद लीग का दूसरा चरण 19 मई को मोरक्को में होगा।

Advertisement

चोपड़ा यहां गत चैम्पियन भी हैं जिन्होंने 2023 में वालेश और पीटर्स को हराया था।

चोपड़ा ने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ सफलता टीमवर्क पर निर्भर करती है। मेरे कोच और फिजियो का अपार योगदान है। कोच मेरी तकनीक की समीक्षा करते हैं और बताते हैं कि मेरे अनुकूल क्या होगा। हमारे पास स्ट्रेंथ ट्रेनिंग विशेषज्ञ भी है।’’

Advertisement

पीटर्स ने 2022 में यहां 93 . 07 का थ्रो फेंका था। वहीं तोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता वालेश 2023 डायमंड लीग चैम्पियन है और यहीं पर 2022 में उन्होंने 90 . 88 मीटर का थ्रो फेंका था।

चोपड़ा ने डायमंड लीग के तीन अलग अलग चरण जीते हैं और 2022 में चैम्पियंस ट्रॉफी हासिल की थी ।

Advertisement

इसके बाद चोपड़ा तीन साल में पहली बार भारत में खेलेंगे। वह 12 से 15 मई तक भुवनेश्वर में राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। जेना भी इसमें हिस्सा लेंगे। पुरूषों के क्वालीफाइंग दौर के भालाफेंक मुकाबले 14 मई को और फाइनल 15 मई को होगा।

ये भी पढ़ें: Noida: पुलिस मुठभेड़ में चली गोली, 1 बदमाश घायल; अस्पताल में भर्ती

Advertisement

Published May 9th, 2024 at 12:12 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo