Advertisement

Updated May 2nd, 2024 at 22:53 IST

MI की कप्तानी जाने पर बोले रोहित शर्मा, IPL में हार्दिक की कप्तानी में खेलने को लेकर क्या कहा?

भारतीय कप्तान रोहित ने T20 वर्ल्ड कप को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान मुंबई इंडियंस की कप्तानी जाने को लेकर खुलकर बात की।

Rohit Sharma comment on losing the captaincy of Mumbai Indians and playing under Hardik Pandya
मुंबई इंडियंस की कप्तानी जाने और हार्दिक पांड्या के अंडर खेलने पर बोले रोहित शर्मा | Image:ANI
Advertisement

IPL 2024: भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पिछले कुछ महीनों में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। रोहित पहले बतौर कप्तान वर्ल्ड कप जीतने से चूके और फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी गंवा दी। IPL में वो हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेल रहे हैं और अब इसको लेकर उन्होंने खुल कर बात की है। 

IPL में हार्दिक के अंडर खेलने और अगले महीने होने वाले T20 वर्ल्ड कप में इस ऑलराउंडर को उनके नेतृत्व में उप कप्तान बनाए जाने को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि हर चीज आपके हिसाब से नहींं होती। भारत के सबसे लोक्रपिय क्रिकेटरों में से एक रोहित को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाने से कई लोग हैरान थे और उनके फैंस ने तो IPL मुकाबलों के दौरान कुछ मैचों में हार्दिक पांड्या की जमकर हूटिंग भी की। 

Advertisement

कप्तानी जाने को लेकर खुलकर बोले रोहित

भारतीय कप्तान ने रोहित शर्मा ने गुरुवार को T20 वर्ल्ड कप के लिए घोषित टीम इंडिया और तैयारियों को लेकर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान रोहित ने कहा- 

Advertisement

देखिए ये जिंदगी का हिस्सा है। हर चीज आपके हिसाब से नहीं होती। ये एक शानदार अनुभव रहा। मैं कप्तान था, फिर कप्तान नहीं रहा और फिर कप्तान रहा। ये जिंदगी का हिस्सा है। 

पांड्या के नेतृत्व पर रोहित का बयान

Advertisement

मीडिया ने रोहित से मौजूदा IPL सीजन में हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में खेलने के अनुभव के बारे में पूछा था। इसके जवाब में रोहित ने कहा- 

इससे पहले भी मैं कप्तान नहीं रहा हूं और मैंने कई कप्तानों के नेतृत्व में खेला है। ये मेरे लिए अलग या नया नहीं है। 

बता दें कि रोहित ने भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली के अलावा फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एडम गिलक्रिस्ट, हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग की कप्तानी में क्रिकेट खेला है। 37 साल के रोहित को पिछले तीन सीजन के दौरान पर्याप्त रन न बनाने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा, लेकिन टूर्नामेंट के 17वें सीजन में वो बिलकुल अलग दिखे। रोहित ने कहा- 

जो कुछ भी है, आप उसके अनुसार चलते हैं और फिर एक खिलाड़ी के तौर पर आपसे जो अपेक्षित है, उसे करने की कोशिश करते हैं। मैंने पिछले एक महीने में ऐसा करने की कोशिश की है। 

बता दें कि रोहित ने IPL 2024 की 10 पारियों में अब तक 314 रन बनाए हैं, हालांकि उनकी मुंबई इंडियंस टीम की हालत ठीक नहीं है और वो टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है। BCCI ने रोहित शर्मा की अगुवाई में T20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। 

Advertisement

Published May 2nd, 2024 at 22:53 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo