Advertisement

Updated April 26th, 2024 at 16:51 IST

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले जसप्रीत बुमराह दिखे अलग अवतार में, वीडियो देखा क्या?

MI के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आपने हमेशा अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को चित्त करते देखा होगा पर DC के खिलाफ मुकाबले से पहले दिखा बुमराह का नया अवतार।

Reported by: Shubhamvada Pandey
Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah | Image: BCCI
Advertisement

IPL 2024: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक अलग ही फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अपनी घातक गेंदबाजी से वे अच्छे-अच्छे धुरंधर बल्लेबाजों को पवेलियन भेज चुके हैं।

मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबी इंडियंस के सूरमा जसप्रीत बुमराह एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। जसप्रीत बुमराह का ये वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से सोशल मीडिया पर शेयर किया।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नेट्स पर यॉर्कर गेंदबाजी करते हुए नहीं बल्कि एक के बाद एक छक्के लगाते हुए नजर आ रहे हैं। बुमराह की बैटिंग प्रैक्टिस का वीडियो वायरल हो गया है। आईपीएल 2024 में बुमराह ने आठ मैचों में कुल 32 ओवर गेंदबाजी की है और इस दौरान उन्होंने 6.37 के इकॉनमी रेट से रन खर्चते हुए कुल 13 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल 2024 की पर्पल कैप फिलहाल बुमराह के ही पास है।

Advertisement

बुमराह गेंद से तो कमाल कर ही रहे हैं, लेकिन लगता है कि अपनी बैटिंग की तैयारी को भी पूरा रखना चाहते हैं। बुमराह की नेट्स पर बैटिंग का वीडियो देखकर फैन्स भी काफी खुश हैं क्योंकि आईपीएल 2024 के तुरंत बाद 2 जून से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है।

Advertisement

आईपीएल 2024 की पर्पल कैप बुमराह के पास 

आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह बैटिंग में भी कमाल कर चुके हैं, इतना ही नहीं टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बुमराह के नाम ही दर्ज है। बुमराह ने 2022 में बर्मिंघम टेस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में चार चौके और दो छक्के लगाए थे। बुमराह ने उस ओवर में कुल 29 रन बनाए थे, जो टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में किसी भी बैटर द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। बुमराह ने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का ब्रायन लारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा था।

Advertisement

क्या आईपीएल प्लेऑफ में जगह बना पाएगी मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस को अब अगर आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में जगह बनानी है तो फिर उन्हें अपने बचे हुए 6 मैचों में से कम से कम 5 मैच जीतने ही होंगे। अगर वो 5 मैच जीतते हैं तो फिर उनके 16 अंक हो जाएंगे और तब ऐसी स्थिति में वो प्लेऑफ में जा सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें अपने नेट रन रेट में सुधार करना होगा। वहीं अगर वो अपने बचे हुए सभी 6 मैच जीत लेते हैं तो फिर डायरेक्ट प्लेऑफ में जगह बना लेंगे। हालांकि ऐसा होना मुश्किल लगता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें- IPL 2024: आत्मविश्वास से ओतप्रोत दिल्ली का खराब फार्म से जूझ रही मुंबई से सामना, कौन किस पर भारी? - Republic Bharat

Advertisement

Published April 26th, 2024 at 16:51 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo