Advertisement

Updated April 23rd, 2024 at 17:46 IST

मुंबई इंडियंस की कप्तानी का बोझ नहीं उठा पा रहे हार्दिक पांड्या, T20 वर्ल्ड कप से कटेगा पत्ता?

IPL 2024 में हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन की लगातार आलोचना हो रही है। पांड्या का फ्लॉप प्रदर्शन उनके लिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ी चिंता का विषय बन सकती है।

Reported by: Shubhamvada Pandey
Hardik Pandya
Hardik Pandya | Image: AP
Advertisement

IPL 2024: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन दिनों दिन गिरता ही जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में आईपीएल की पांच ट्रॉफियां जीती है। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस और कप्तान हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन की लगातार आलोचना हो रही है।

मुंबई इंडियंस ने अपने 8 मुकाबलों में से मात्र 3 मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में मुंबई इंडियंस की फॉर्म को देखकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस ये कह रहे है कि क्या हार्दिक पांड्या से मुंबई इंडियंस की कप्तानी नही संभल रही है? आईपीएल के बाद से 20 टीमों को टी20 वर्ल्ड कप खएलना है जिसमें टीम इंडिया को भी भाग लेना है। पांड्या की मौजूदा फॉर्म को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप से उनका पत्ता कट सकता है।

Advertisement

क्या टी20 वर्ल्ड कप से कटेगा हार्दिक पांड्या का पत्ता?

बीते सोमवार यानी, 22 अप्रैल को मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स से 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। एमआई टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अभी तक इस सीजन में न तो अच्छी गेंदबाजी की और न ही बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन किया। पांड्या के खेल पर सवाल खड़े हो रहे हैं और टी20 वर्ल्ड कप में जगह मिलने पर भी संशय है।

Advertisement
Hadik Pandya : IPLT20.com/ BCCI

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी फ्लॉप रहे हार्दिक पांड्या

खबरों के अनुसार पांड्या को कहा गया था कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में आने के लिए उनको आईपीएल में गेंदबाजी करनी पड़ेगी। वे कर भी रहे हैं लेकिन अपनी गेंदबाजी के दौरान वे बुरी तरह से फ्लॉप साबित हो रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पांड्या ने दो ओवर डाले और 21 रन देकर कोई सफलता हासिल नहीं की। बैटिंग करते हुए उन्होंने महज 10 रन बनाए। इस प्रदर्शन को आधार बनाकर तो उनको टी20 वर्ल्ड कप में जगह नहीं मिलनी चाहिए। सवाल यह भी है कि पांड्या नहीं तो टीम में कौन?

Advertisement

पांड्या की जगह लेने के लिए कई खिलाड़ियों के नाम सिलेक्टर्स के सामने हैं जो इस आईपीएल में अपनी दमदार परफॉर्मेंस ने ना सिर्फ टीम को जीत दिला रहे हैं बल्कि फैंस और एक्सपर्ट्स का दिल भी जीत रहे हैं। पंजाब किंग्स के शशांक सिंह और चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दुबे आईपीएल 2024 में शानदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं। शिवम दुबे के बल्ले से अब तक 245 रन आए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 157 का है।

यह भी पढ़ें- MS Dhoni टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे? IPL 2024 में कोई भी गेंदबाज नहीं कर सका आउट तो सहवाग ने छेड़ी चर्चा - Republic Bharat
 

Advertisement

Published April 23rd, 2024 at 17:46 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo