Advertisement

Updated April 29th, 2024 at 23:14 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के सेलेक्शन से पहले लखनऊ और मुंबई के मुकाबले में राहुल पर नजरें

T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कभी भी हो सकता है। माना जा रहा है कि 30 अप्रैल को मुंबई और लखनऊ के बीच होने वाले मैच पर सबकी नजरें केएल राहुल पर होंगी।

KL Rahul
T20 WC सेलेक्शन से पहले मुंबई और लखनऊ के बीच IPL मैच पर केएल राहुल पर होंगी नजरें | Image: BCCI
Advertisement

IPL 2024: आगामी T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के सेलेक्शन से पहले केएल राहुल (KL Rahul) के लिए दूसरे विकेटकीपर के रूप में चयन का दावा पुख्ता करने का एक और मौका होगा, जब उनकी कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स IPL मैच में मंगलवार को मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।  

दरअसल T20 क्रिकेट में केएल राहुल का स्ट्राइक रेट चिंता का सबब रहा है। पावरप्ले में फील्डिंग पाबंदियों के बावजूद राहुल IPL में धीमी शुरुआत करते आए हैं। उन्होंने हालांकि इस IPL सीजन इसमें बदलाव किया। अब तक वो IPL 2024 में 144.27 के स्ट्राइक रेट से 378 रन बना चुके हैं, जबकि दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाजों ऋषभ पंत का स्ट्राइक रेट 160.60 और संजू सैमसन का 161.08 रहा है।

Advertisement

पंत की जगह लगभग पक्की

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत की जगह T20 विश्व कप टीम में लगभग पक्की है, क्योंकि उन्होंने विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए आक्रामक पारियां खेलकर संजू सैमसन ने भी अपना दावा मजबूती से रखा है। ऐसे में राहुल को ज्यादा आक्रामक खेलना होगा, ताकि उनकी टीम बड़ा स्कोर बना सके और वो भी अपना दावा मजबूत कर सकें।

Advertisement

बता दें कि लखनऊ को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 7 विकेट से हराया था। अब क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टॉयनिस और निकोलस पूरन पर तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। उनके सामने मुंबई का गेंदबाजी आक्रमण है, जिसे दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने रविवार को मैदान के चारों ओर धुना था। युवा जेक फ्रेजर का मुंबई के गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। जसप्रीत बुमराह जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाज ने भी पहले ओवर में 19 रन दे दिए थे, जबकि लुक वुड और हार्दिक पांड्या तो काफी महंगे साबित हुए। 

एक नजर प्वॉइंट्स टेबल पर

Advertisement

मुंबई की टीम प्वॉइंट्स टेबल में इस वक्त नौंवे स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसे सारे मैच जीतने होंगे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव से उम्दा पारियों की उम्मीद होगी। इस सीजन बल्ले और गेंद दोनों से नाकाम रहे हार्दिक को T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा। 

ये भी पढ़ें- PCB ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुने वेन्यू, लाहौर समेत इन जगहों पर होंगे मैच
 

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 29th, 2024 at 23:14 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo