IPL 2024: ‘ये किसी जुए की तरह था जो नहीं चला’, पंत के फैसले का कोच ने कुछ यूं किया बचाव

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हाई स्कोरिंग मैच में 67 रन की करारी शिकस्त के बाद दिल्ली के कप्तान पंत के फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन कोच ने उनका बचाव किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Capitals Assistant Coach Back Rishabh Pant
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच प्रवीण आमरे ने किया पंत के फैसले का बचाव | Image: IPL

IPL 2024: लगाातर दो जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की गाड़ी फिर डिरेल हो गई है। लंबे सफर के बाद अपने घर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को होम ग्राउंड पर इस सीजन के पहले ही मैच हार मिली है। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली की टीम को रिकॉर्ड तोड़ सनराइजर्स हैदराबाद से करारी शिकस्त मिली है। 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने दिल्ली के खिलाफ 20 ओवर में 266 रन का पहाड़नुमा स्कोर बनाया, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) 199 रन पर ही सिमट गई। इस तर दिल्ली को 67 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के फैसलों पर सवाल उठे, लेकिन कोच ने उनका बचाव किया। 

सहायक कोच आमरे ने किया पंत का बचाव 

दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच प्रवीण आमरे (Praveen Amre) ने टीम के कप्तान ऋषभ पंत के टॉस जीतकर फील्डिंग करने और ललित यादव से शुरुआती ओवरों में गेंदबाजी कराने जैसे फैसलों का बचाव किया। आमरे ने मैच के बाद मीडिया से बातचीत में टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग करने के फैसले का बचाव करते हुए कहा-

Advertisement

हम जब अभ्यास के लिए आए थे तो मैदान पर ओस थी, लेकिन मैच वाले दिन ऐसा कुछ भी नहीं था। हमें ऐसी बल्लेबाजी का श्रेय ट्रेविस हेड को देना होगा। 6 ओवर में 125 रन, ये पावरप्ले का रिकॉर्ड है। हेड और अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। कुलदीप ने मैच में कुछ हद तक हमारी वापसी कराई। 

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाजों ने 6 ओवर में रिकॉर्ड 125 रन बनाकर टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाई। पंत ने पारी का दूसरा और चौथा ओवर ललित यादव से डलवाया, जिन्होंने दोनों ओवर में 21-21 रन लुटाए। इस दौरान उनके खिलाफ 5 छक्के और 2 चौके लगे। प्रवीण आमरे ने पावरप्ले में ललित से गेंदबाजी कराने के फैसले पर कहा-

हम ये देख रहे थे कि SRH के सलामी बल्लेबाजों को कौन रोक सकता है। दूसरी टीमों के तेज गेंदबाजों को भी उन्हें रोकने में परेशानी हो रही है। हमारी सोच ये थी कि ललित लोकल खिलाड़ी हैं और उसे पिच के बारे में ज्यादा अच्छे से पता है। ऐसे में हम एक मौका लेना चाहते थे, लेकिन जिस तरह से अभिषेक शर्मा ने स्पिनरों का सामना किया, मुझे लगता है कि उसे श्रेय दिया जाना चाहिए। एक सोच ये भी थी ऑफ स्पिनर बाएं हाथ के दो बल्लेबाजों के खिलाफ प्रभावी होगा। ये किसी जुए की तरह था जो नहीं चला।

'फ्रेजर के दम पर जीत सकती थी दिल्ली'

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच ने कहा कि लक्ष्य का पीछा करते समय अगर जेक फ्रेजर दो और ओवर तक क्रीज पर रहते तो मैच का रुख दिल्ली की तरफ मुड़ सकता था। बता दें कि 22 वर्षीय फ्रेजर ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी और जीतने की उम्मीद बढ़ाई थी। फ्रेजर ने महज 18 गेंदों में 5 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 65 रन बनाकर सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों को सकते में डाल दिया था।

प्रवीण आमरे ने फ्रेजर की बल्लेबाजी पर कहा- 

हमने जिस तरह का जज्बा दिखाया वो शानदार था। जेक फ्रेजर अगर दो और ओवर बल्लेबाजी करते तो मुझे लगता है कि हम मैच में बने रहते। उन्होंने 7 छक्के लगाए। अभिषेक पोरेल ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। 10 ओवर के बाद हमारे लिए जरूरी रन रेट 11 के आस पास थी और इसे हासिल किया जा सकता था।

दिल्ली के सहायक कोच ने SRH के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन की तारीफ की, जिन्होंने बीच के ओवरों में रन गति पर अंकुश लगाने के साथ 4 विकेट चटकाए। नटराजन ने सिर्फ 19 रन खर्च कर 4 विकेट निकाले। 

ये भी पढ़ें- T20 World Cup में इस विदेशी टीम को कोचिंग देगा ये भारतीय, टीम इंडिया के साथ कर चुका है काम

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड