T20 World Cup में इस विदेशी टीम को कोचिंग देगा ये भारतीय, टीम इंडिया के साथ कर चुका है काम

अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आगामी T20 वर्ल्ड कप को लेकर एक विदेशी टीम ने भारतीय कोच नियुक्त किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Uganda Cricket Team
यूगांडा क्रिकेट टीम | Image: ICC

T20 World Cup 2024: क्रिकेट के लिहाज से ये साल काफी अहम है। भारत में इस वक्त IPL खेला जा रहा है, जिसके ठीक बाद क्रिकेट का मेगा इवेंट खेला जाएगा। इस साल T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) खेला जाने वाला है। इसको लेकर सभी टीमों की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 

T20 वर्ल्ड कप से पहले एक विदेशी टीम ने एक भारतीय कोच के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है, जो इस बड़े ICC टूर्नामेंट में उसका कोच होगा। अंडर-19 वर्ल्ड कप और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ काम कर चुके इस भारतीय का रिकॉर्ड शानदार है। ये कौन है, आइए बताते हैं। 

अभय शर्मा होंगे यूगांडा के हेड कोच

दरअसल भारत के पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर अभय शर्मा को यूगांडा क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया जाएगा, जो आगामी T20 विश्व कप में डेब्यू करने वाली है। 54 साल के अभय शर्मा को भारत ए और भारत की अंडर-19 टीम के फील्डिंग कोच की भूमिका निभाने का अनुभव है और वो भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ भी काम कर चुके हैं। 54 साल के शर्मा ने आखिरी बार दिल्ली रणजी टीम को कोचिंग दी थी।

Advertisement

पिछले साल किया था क्वालीफाई

बता दें कि नवंबर 2023 में यूगांडा 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने वाली आखिरी टीम बनी थी। अफ्रीका क्वालीफायर टूर्नामेंट से T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम नामीबिया है। 

Advertisement

एक सूत्र ने पीटीआई से कहा-

अभय शर्मा को यूगांडा मेंस क्रिकेट टीम के हेड कोच के पद की पेशकश की गई है। उनके जल्द ही अपना कार्यभार संभालने की उम्मीद है। 

यूंगाडा अपनी T20 विश्व कप की तैयारियों की शुरुआत अगले हफ्ते श्रीलंका में 15 दिन के ट्रेनिंग कैंप से करेगा, जिसमें वो स्थानीय टीम के खिलाफ अभ्यास मैच भी खेलेगा। बता दें कि अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में जून में 2024 T20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। 

ये भी पढ़ें- IPL 2024: टॉप पर थी RCB, SRH ने ऐसा कोहराम मचाया कि झटके में नीचे खिसकाया; यूं खत्म की बादशाहत

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड