Advertisement

Updated April 21st, 2024 at 18:16 IST

IPL 2024: टॉप पर थी RCB, SRH ने ऐसा कोहराम मचाया कि झटके में नीचे खिसकाया; यूं खत्म की बादशाहत

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL के मौजूदा सीजन में बल्लेबाजी के साथ गदर मचाया हुआ है, जिसका सबसे ज्यादा नुकसान RCB को हुआ है, जो काफी नीचे खिसक गई है।

Reported by: DINESH BEDI
Sunrisers Hyderabad ends RCB's reign in terms of highest score in IPL
सनराइजर्स हैदराबाद ने RCB को पछाड़ा | Image:IPL
Advertisement

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने सबकी वाट लगा रही है। SRH के बल्लेबाज सभी टीमों के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगा रहे हैं। मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली, SRH के बल्लेबाजों ने किसी को भी नहीं बख्शा है। 

ट्रैविस हेड (Travis  Head), अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), हेनरिक क्लासेन (Henrich Klaasen) और एडन मारक्रम (Aiden Markram) जैसे धांसू बल्लेबाजों के दम पर SRH ने गेंदबाजों को दिन में तारे दिखाए हैं। इस दौरान SRH ने बड़े-बड़े रिकॉर्ड तो तोड़े, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का ऐसा गुरुर तोड़ा, जिस पर उसे बहुत गुमान था। IPL 2024 सीजन की शुरुआत तक RCB एक बड़े रिकॉर्ड वाली टीम थी। RCB टॉप पर थी, लेकिन SRH ने ऐसा कोहराम मचाया कि एक झटके में ही उसे नीचे खिसका दिया। क्या है पूरा मामला, आप भी जानिए। 

Advertisement

IPL में हाइएस्ट रन स्कोरर थी RCB

बता दें कि इस सीजन की शुरुआत में IPL का एक बड़ा RCB के नाम था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर थी। दरअसल RCB ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 20 ओवर में 263 रन का रिकॉर्ड तोड़ स्कोर बनाया था, जिसे सालों-सालों कोई नहीं तोड़ पाया। पिछले 11 साल से RCB का ये रिकॉर्ड नहीं टूट पाया, लेकिन IPL 2024 में सनराजइर्स हैदराबाद ने ऐसा गदर मचाया कि एक नहीं, बल्कि तीन-तीन बार RCB का ये शानदार रिकॉर्ड तोड़ डाला, जिसका नतीजा ये हुआ कि जो RCB इस सीजन की शुरुआत में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर थी, वो पांचवें नंबर पर खिसक गई। 

Advertisement

IPL 2024 में 4 बार टूटा RCB का रिकॉर्ड

IPL के मौजूदा सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का 263 रन का रिकॉर्ड चार बार टूटा है। तीन बार तो सनराइजर्स हैदराबाद ने ये काम किया, जबकि एक बार कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने RCB को झटका दिया। बता दें कि KKR ने IPL 2024 के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 272 रन का स्कोर बनाया था और RCB का रिकॉर्ड तोड़ा था। IPL में अब सबसे ज्यादा स्कोर बनाने के मामले में RCB पांचवें नंबर पर खिसक गई है। टॉप पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसने हाल ही में RCB के खिलाफ ही 287 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया था, जबकि इससे पहले SRH ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 रन बनाए थे। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- IPL 2024: पोलार्ड-डेविड को डगआउट से इशारे करना पड़ा महंगा, BCCI की गिरी गाज; जानें पूरा मामला

Advertisement

Published April 21st, 2024 at 18:16 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

5 घंटे पहलेे
18 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo