मशहूर यूट्यूबर पर जानलेवा हमला, दो नकाबपोश युवकों ने चाकू से किया ताबड़तोड़ वार
मालवीय नगर में मशहूर यूट्यूबर भुपेंद्र जोगी पर मंगलवार की देर रात जानलेवा हमला किया गया।
- भारत
- 2 min read

Madhya Pradesh News: मालवीय नगर में मशहूर यूट्यूबर भुपेंद्र जोगी पर मंगलवार की देर रात जानलेवा हमला किया गया। अज्ञात मोपेड सवार दो नकाबपोश युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। घायल युवक का निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
ये है मामला
जानकारी के मुताबिक भुपेंद्र जोगी निवासी जोगीपुरा बरखेड़ी, न्यू मार्केट में कपड़ों की दुकान चलाते हैं। इसी के साथ यूट्यूब के लिए वीडियो भी बनाते हैं। उनके ढाई लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।
भूपेंद्र ने बताया कि हर रोज की तरह मंगलवार को दुकान बंद कर रात करीब 10:15 बजे घर के लिए निकला था। अरेरा हिल्स थाने के नजदीक बापू की कटिया के पास मोपेड सवार दो युवकों ने पीछे से आने के बाद उन्हें पीछे चलते वाहन पर चाकू से कंधे पर वार किया। उनके गिरते ही आरोपियों ने एक अन्य वार उनके हाथ में किया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। दोनों आरोपी चेहरे पर नकाब पहने हुए थे। भुपेंद्र का कहना है कि 15 मई को उन्हें मुम्बई निकलना था। OTT से उन्हें कॉल आया था। अब उनका फाइनल ऑडिशन होना था। उन्हें सलमान खान के साथ एक शो में काम करने की बात बताई गई थी। अगर यह ऑडिशन में सफल हो जाते, सलमान के साथ काम करने का मौका मिलता। हमले के कारण उनका सपना टूट गया।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में तेजी से बदल रहा सियासी समीकरण, कांग्रेस ने राज्यपाल से मांगा समय; दुष्यंत ने लिखी चिट्ठी