Advertisement

Updated May 2nd, 2024 at 14:43 IST

14 करोड़ के खिलाड़ी को धोनी ने 2 रन भगाया, खुद हिले तक नहीं, आखिरी ओवर में जबरदस्त ड्रामा- VIDEO

पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में एमएस धोनी ने एक चौका और एक छक्का जड़ा और अपने साथी खिलाड़ी डेरेल मिचेल को खूब दौड़ाया।

Reported by: Ritesh Kumar
Daryl Mitchell runs two alone ms dhoni denied single
एमएस धोनी और डेरेल मिचेल | Image:ipl/bcci/jiocinema
Advertisement

MS Dhoni Video: आईपीएल 2024 के 49वें मैच में भले ही चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अपने सबसे पसंदीदा खिलाड़ी एमएस धोनी को बैटिंग करते देख CSK फैंस थोड़ी खुशी जरूर मिली। आखिरी ओवर में एक बार फिर माही ने मैदान में एंट्री मारी। उम्मीद थी कि वो चौकों-छक्कों की बरसात करेंगे लेकिन 19वें ओवर में स्पिनर राहुल चाहर के आगे उनकी एक ना चली।

आखिरी ओवर में एमएस धोनी ने एक चौका और एक छक्का जड़ा और अपने साथी खिलाड़ी डेरेल मिचेल को खूब दौड़ाया। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देख सकते हैं कि न्यूजीलैंड के डेरेल मिचेल रन लेने के लिए तेजी से भाग रहे हैं, लेकिन धोनी हैं कि टस से मस नहीं हुए।

Advertisement

डेरेल मिचेल 2 रन भागे, धोनी हिले भी नहीं

पंजाब किंग्स के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह आखिरी ओवर करने आए। 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी ने कवर की दिशा में जोरदार शॉट लगाया। दूसरे छोर पर खड़े डेरेल मिचेल तेजी से रन के लिए भागे लेकिन माही ने सिंगल लेने से मना कर दिया। धोनी ने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर को वापस जाने को कहा। मिचेल फिर बॉलिंग एंड पर तेजी से लौटे और रन आउट होते-होते बचे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और माही का ये अंदाज कुछ फैंस को हैरान भी कर रहा है। इसके पीछे की बड़ी वजह ये है कि एमएस धोनी रन चुराने में माहिर माने जाते हैं। अगर वो कोशिश करते तो आसानी से दो रन भाग सकते थे, लेकिन उन्होंने सिंगल लेने से ही मना कर दिया।

Advertisement

आईपीएल 2024 में पहली बार आउट हुए धोनी

आईपीएल 2024 में एमएस धोनी का अब तक नाबाद रहने का सिलसिला टूट गया। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में वो पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट हुए। माही ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 14 रन बनाया जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल है। मैच की बात करें तो CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। पंजाब के खिलाफ चेन्नई की ये लगातार 5वीं हार है। 

इसे भी पढ़ें: धोनी की CSK पर भारी 'संकट', एक साथ 5 खिलाड़ी हो जाएंगे बाहर? ये है बड़ी वजह

Advertisement

Published May 2nd, 2024 at 14:43 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo