Advertisement

Updated May 2nd, 2024 at 13:40 IST

पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार का सबसे बड़ा विलेन कौन? CSK कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया

पंजाब किंग्स के खिलाफ हार झेलने के बाद न्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि ओस के कारण बाद में बल्लेबाजी करना आसान हो गया था।

Ruturaj Gaikwad reveals bizarre reason behind slump
Ruturaj Gaikwad reveals bizarre reason behind slump | Image:iplt20.com/BCCI
Advertisement

पंजाब किंग्स के खिलाफ 13 गेंद शेष रहते सात विकेट से शिकस्त का सामना करने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि ओस के कारण बाद में बल्लेबाजी करना आसान हो गया था।

गायकवाड़ की 48 गेंद में 62 रन की पारी के दम पर सीएसके ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सात विकेट पर 162 रन बनाये। पंजाब ने 17.5 ओवर में तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर 10 मैचों में चौथी जीत दर्ज की।

Advertisement

गायकवाड़ ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ हमने 50-60 रन कम बनाये थे। जब हम पहले बल्लेबाजी कर रहे थे तो पिच काफी चुनौतीपूर्ण थी लेकिन बाद में ओस के कारण चीजें मुश्किल हो गयी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ ओस के कारण हमारे लिए परिस्थितियां काफी मुश्किल हो गयी। पिछले मैच में भी हम उस समय आश्चर्यचकित थे जब हमने बड़े अंतर से मैच जीता था। यह कुछ ऐसा है जो हमारे हाथ में नहीं है।’’

गायकवाड़ ने कहा, ‘‘हम पहले पारी में और अच्छी बल्लेबाजी कर सकते थे।  पिछले दो मैचों में हमने 200-210 का स्कोर करने के लिए अच्छा प्रयास किया लेकिन इस पिच पर रन बनाना आसान नहीं था। इस पिच पर 180 रन तक पहुंचना भी कठिन था।’’

Advertisement

इसे भी पढ़ें: धोनी की CSK पर भारी 'संकट', एक साथ 5 खिलाड़ी हो जाएंगे बाहर? ये है बड़ी वजह

 

 

 

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published May 2nd, 2024 at 13:40 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo