Advertisement

Updated March 19th, 2024 at 13:36 IST

Virat Kohli New Look: पापा बनते ही विराट कोहली का बदला अवतार, IPL 2024 से पहले अपनाया ये बवाल लुक

Virat Kohli New Look: पापा बनते ही विराट कोहली ने अपना लुक बदल लिया है। आईपीएल 2024 से पहले RCB के सुपरस्टार का नया अवतार सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

Reported by: Ritesh Kumar
virat kohli new look
विराट कोहली का नया लुक | Image:instagram
Advertisement

Virat Kohli New Look: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। पिछले दो महीने से वो लंदन में थे। बेटे अकाय के जन्म के बाद वो भारत लौट आए हैं। पापा बनते ही उन्होंने अपना लुक भी बदल लिया है। आईपीएल 2024 से पहले RCB के सबसे बड़े सुपरस्टार का नया अवतार सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। फैंस उनके इस अंदाज को पसंद तो कर रहे हैं, लेकिन कई लोग हैरान भी नजर आ रहे हैं।

IPL 2024 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस ने राहत की सांस ली। 17 सालों का सूखा खत्म हुआ और महिला टीम ने WPL ट्रॉफी जीतकर उन्हें खुशी से झूमने का मौका दिया। स्मृति मंधाना की टीम के प्रदर्शन से विराट कोहली भी गदगद हुए और उन्होंने वीडियो कॉल पर खिलाड़ियों संग डांस की। सोशल मीडिया पर ये वीडियो धमाल मचा ही रहा था कि किंग कोहली ने अपने न्यू लुक से फैंस को क्लीन बोल्ड कर दिया।

Advertisement

IPL 2024 से पहले विराट कोहली का बवाल लुक

सोशल मीडिया पर विराट कोहली की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इंस्टाग्राम पर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने इस फोटो को शेयर किया है जिसमें वो किंग कोहली को आईपीएल 2024 से पहले एक नया लुक देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ''वन एंड ऑनली किंग कोहली।''

Advertisement

विराट कोहली के नए अवतार को देख फैंस हैरान हैं। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि ये इनके इस लुक को देखकर बॉलीवुड अभिनेता भी शर्मा जाएंगे। वहीं एक फैन ने फिरकी लेते हुए कहा कि कोहली ने धोनी भाई का हेयर स्टाइल कॉपी किया है।

ब्रेक के बाद एक्शन में दिखेंगे किंग कोहली

हाल ही में हुए भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में विराट कोहली ने बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी। उन्होंने पारिवारिक कारणों से ब्रेक लिया। पिछले महीने 15 तारीख को उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम दोनों ने अकाय रखा। लंदन से भारत लौटे विराट कोहली अब आईपीएल 2024 में वापसी करेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पहला मैच 22 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान खिलाड़ियों की शर्मनाक हरकत! PSL जीतने के बाद फिलिस्तीन का झंडा लिए मनाया जश्न, मचा बवाल

Advertisement

Published March 19th, 2024 at 13:24 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo