Advertisement

Updated May 9th, 2024 at 20:11 IST

2 करोड़ की गाड़ी से रोड शो... अब पवन सिंह ने काराकाट सीट पर किया नामांकन, बढ़ा दी कुशवाहा की टेंशन

Pawan Singh Nomination: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है।

Reported by: Deepak Gupta
Pawan Singh files nomination for Karakat
पवन सिंह ने काराकाट सीट पर किया नामांकन | Image:X- @PawanSingh909
Advertisement

Pawan Singh Nomination: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है। काराकाट सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करने के बाद से ही पवन सिंह लगातार काराकाट लोकसभा क्षेत्र में लोगों के बीच जा रहे हैं। काराकाट से नामांकन के बाद उन्होंने NDA उम्मीदवार उपेंद्र सिंह कुशवाहा की टेंशन जरुर बढ़ा दी है।

09 मई को काराकाट से नामांकन करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। पवन सिंह ने ट्वीट किया, "माता रानी की कृपा और भगवान शिव जी के आशीर्वाद से आज सासाराम समाहरणालय में, 35 काराकाट लोकसभा से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल किया।"

2 करोड़ की लैंड रोवर से दिखाया था पावर गेम

पवन सिंह ने रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। उन्होंने सारी अटकलों का खारिज कर करते हुए साफ कर दिया कि अब वो अपने कदम पीछे नहीं खीचेंगे। काराकाट से वो निर्दलीय ही चुनाव लड़गे क्योंकि उन्होंने अपनी मां ये वादा किया है।

Advertisement

काराकाट सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला

बिहार में 40 लोकसभा की सीटों में से सबसे ज्यादा चर्चा जिस सीट की है वो काराकाट। काराकाट सीट से भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने के बाद देश भर हो रही है। एनडीए की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाह मैदान में हैं तो इंडिया गठबंधन की ओर से राजा राम सिंह मैदान में हैं। अब बहुजन समाज पार्टी ने धीरज सिंह के उतार कर मुकाबला और भी दिलचस्प बना दिया है।

Advertisement

काराकाट सीट पर क्या है समीकरण?

अब काराकाट सीट पर क्या समीकरण बन रहा है इसकी चर्चा करते हैं।  रोहतास के जिस काराकाट सीट से पवन सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, वहां, उनके सामने NDA और महागठबंधन दोनों के उम्मीदवार मैदान में हैं। NDA ने यहां से उपेन्द्र कुशवाहा को मैदान में उतारा है तो महागठबंधन की तरफ CPI(ML) से राजाराम सिंह मैदान में हैं। दोनों ही एक ही जाति से संबंध रखते हैं। एक अनुमान के मुताबिक इस सीट पर 3 लाख सर्वण और करीब ढाई लाख कुशवाहा -कुर्मी वोट पड़ते हैं।  सवर्णों में भी राजपूतों की संख्या ज्यादा है इस जाति के ही पवन सिंह हैं।

Advertisement

2008 में अस्तित्व में आई काराकाट लोकसभा सीट

बता दें कि इस सीट पर महागठबंधन अब तक कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। इंडी गठबंधन ने इसबार काराकाट सीट से राजा राम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। परिसीमन के बाद 2008 में काराकाट लोकसभा सीट अस्तित्व में आई। इसके बाद से तीनों बार एनडीए ने जीत दर्ज की है अब तक महागठबंधन एक बार भी खुद को साबित नहीं कर पाया। इस सीट पर NDA का दबदबा रहा है। यहां कुशवाहा-कुर्मी का दबदबा रहा है ऐसे में उपेन्द्र कुशवाहा के लिए इस बार मुश्किल बड़ी नहीं थी। मगर पवन सिंह के यहां से निर्दलीय मैदान में आने के बाद यहां मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : चुनाव में 400 पार के दावों के बीच IPL में क्यों ट्रेंड करने लगा 300 पार

Advertisement

Published May 9th, 2024 at 20:11 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo