Advertisement

Updated April 22nd, 2024 at 21:00 IST

तपती गर्मी में खूब लग रही प्यास... तो फ्रिज की जगह पीजिए मटके का पानी, सेहत के लिए है खूब फायदेमंद

गर्मियों में हर किसी ठंडा पानी पीना होता है। इसके लिए लोग फ्रिज का पानी पीते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक होती है। ऐसे में आप मटके का पानी पिएं।

Reported by: Sadhna Mishra
clay pot
मटके के पानी के फायदे | Image:PTI
Advertisement

Matake Ka Pani Pine Ke Fayde: गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है और धीरे-धीरे देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी भी पड़ने लगी है। इस मौसम में हर किसी को ठंडा-ठंडा पानी पीने का मन करता है। ऐसे में लोग झट से फ्रिज खोलते हैं और ठंडी बोतल निकालकर पानी पी लेते हैं, जो न सिर्फ प्यास बुझाती है बल्कि शरीर से लेकर दिल तक को राहत देने का काम करती है, लेकिन फ्रिज का ठंडा पानी सेहत के लिहाज से बिल्कुल भी सही नहीं होता है।

दरअसल, फ्रिज का ठंडा पानी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। यह शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाने का काम करता है। ऐसे में आप गर्मियों के मौसम में फ्रिज के बजाय मटके का पानी पिएं। यह सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाने का काम भी करता है। साथ ही यह ठंडा भी होता है। तो चलिए जानते हैं कि मटके का पानी पीने के क्या-क्या फायदे हैं।

Advertisement

मटके का पानी पीने से होते हैं ये फायदे

लू से होता है बचाव
गर्मियों के मौसम में मटके का पानी से लू जैसी समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। दरअसल, मटके का पानी शरीर में मिनरल्स और ग्लूकोज के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।

Advertisement

पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त
मटके का पानी पीने से बॉडी का पीएच लेवल भी मेंटेन बना रहता है। वहीं मिट्टी के बर्तन में रखे पानी में नेचुरल एल्‍कलाइन होता है। ऐसे में रोजाना मटके का पानी पीने से पेट से जुड़ी परेशानिया जैसे पेट में गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

शरीर का दर्द होता है दूर
मटके का पानी पीने से शरीर में दर्द की शिकायत दूर होती है। दरअसल, मिट्टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दर्द, ऐठन और सूजन की समस्या को कम करने में मददगार होता है।

Advertisement

मेटाबॉलिज्म होता है बूस्ट
मटके में रखे पानी में कोई हानिकारक केमिकल नहीं होता है। इस पानी को पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है। ऐसे में मटके का पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें… Foot Care Tips: पैरों की त्वचा हो गई है रूखी-बेजान, इन तरीकों से फुट डेड स्किन से पाएं छुटकारा

Advertisement

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published April 22nd, 2024 at 21:00 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo