Advertisement

Updated April 27th, 2024 at 15:12 IST

UP: इटावा में आर्थिक तंगी के कारण मां-बेटे ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी की

इटावा में आर्थिक तंगी के कारण एक महिला और उसके बेटे ने जहरीला पदार्थ निगलकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।

BBA student suicide
खुदकुशी | Image:Shutterstock
Advertisement

इटावा में आर्थिक तंगी के कारण एक महिला और उसके बेटे ने जहरीला पदार्थ निगलकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नई बस्ती साईं कॉलोनी में शुक्रवार रात घर के अंदर दीपक कुमार उर्फ दीपू सोनी (28) और उसकी मां सुमन देवी (55) ने शीतलपेय में सल्‍फास की गोली मिलाकर निगल लिया और कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

Advertisement

त्रिपाठी ने बताया कि समुन देवी की विवाहिता बेटी ने परिजनों का हालचाल जानने के लिए सुबह फोन किया लेकिन जब किसी ने फोन नहीं उठाया तो पड़ोसी को बताया। पड़ोसी ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई हरकत नहीं होने पर पुलिस को सूचित किया।

थाना प्रभारी भीमसेन पौनिया मौके पर पहुंचे और घर के अंदर दाखिल हुए। उन्होंने बताया कि घर के एक कमरे में मां और बेटे मृत मिले। उन्होंने बताया कि शीतलपेय की बोतल और सल्‍फास की खाली शीशी पास में रखी मिली।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि संभवत: आर्थिक तंगी के कारण दोनों ने यह कदम उठाया होगा।

Advertisement

Published April 27th, 2024 at 15:12 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo