Updated July 27th, 2020 at 17:20 IST
CM नीतीश पर बरसीं राबड़ी देवी, कहा- 'बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, लापता मुख्यमंत्री..'
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।
Advertisement
बिहार में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। विपक्ष का आरोप है कि अस्पताल में मरीजों को सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। वही बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। बता दें, राबड़ी देवी ने एक फोटो शेयर किया है जिसमें एक शख्स अपने कंधे पर ऑक्सीजन सिलेंडर लिए दिखाई दे रहा है और एक प्रसूता के हाथ में ट्रे है, जिसमें नवजात शिशु है। राबड़ी देवी ने अस्पताल पर लापरवाही और लचर स्वास्थ्य व्यवस्था का आरोप लगाया है।
उन्होंने सीधे-सीधे नीतीश सरकार को घेरा है। राबड़ी देवी ने 'जर्जर अस्पताल, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, लापरवाह प्रशासन, लापता मुख्यमंत्री और 15 वर्षों की निकम्मी बिहार सरकार।' लिखते हुए बिहार में डबल इंडन की सरकार और स्वास्थ्य विभाग को कटघरे में खड़ा किया है।
अपने ट्वीट में राबड़ी देवी ने लिखा, 'कंधे पर ऑक्सीजन सिलिंडर, प्रसूता के हाथ में ट्रे, ट्रे में नवजात शिशु, जर्जर अस्पताल,बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था,लापरवाह प्रशासन,लापता मुख्यमंत्री और 15 वर्षों की निकम्मी बिहार सरकार। 40 में से 39 सांसद, जनादेश की चोरी, ड़बल इंजन सरकार,केंद्र में बिहार से अनेक मंत्री फिर भी यह हाल।'
बाढ़ का कहर
बता दें, बिहार इस समय दोहरे संकट से जूझ रहा है। कोरोना महामारी के साथ-साथ वहा पर बाढ़ की समस्या भी बनी हुई है। करीब 12 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। लाखों लोग बाढ़ की चपेट में हैं। कई गांव डूब गए हैं। लोगों का आरोप है कि उन तक मदद नहीं पहुंच रही है।
कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामले
देश में कोरोना के मामले करीब 14 लाख तक पहुंच चुके हैं। वही बिहार में फिलहाल कोरोना के एक्टिव केस 13 हजार से ज्यादा हैं। वही मौत का आंकड़ा 244 तक पहुंच चुका है।
इसे भी पढ़ें: फ्रांस से भारत के लिए उड़े पांच राफेल फाइटर जेट, देखें VIDEO
Advertisement
Published July 27th, 2020 at 17:20 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।