अपडेटेड 4 May 2024 at 12:36 IST

कांग्रेस के साथ एक और सीट पर हो गया 'खेला'! नामांकन से पहले प्रत्याशी सुचारिता मोहंती ने टिकट लौटाया

पुरी से कांग्रेस प्रत्याशी सुचरिता मोहंती ने एक तरीके से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। सुचारिता मोहंती ने कांग्रेस को अपना टिकट लौटाया है।

Follow : Google News Icon  
Congress Puri Lok Sabha candidate Sucharita Mohanty with rahul gandhi
पुरी से कांग्रेस प्रत्याशी सुचारिता मोहंती ने अपना टिकट वापस लौटाया। | Image: Facebook/File

Sucharita Mohanty: लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को झटके पर झटके लग रहे हैं। नतीजन बिना चुनाव लड़ने ही कांग्रेस के विरोधियों की जीत हो रही है। पहले गुजरात की सूरत सीट पर कांग्रेस को हार मिली। उसके बाद मध्य प्रदेश की इंदौर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया, जो बाद में बीजेपी में ही चले गए। अब एक और लोकसभा सीट पर कांग्रेस को झटका लगा है। ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के साथ बड़ा खेल हुआ है।

ओडिशा की पुरी सीट पर 25 मई को चुनाव होना है, जिसके लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 मई है। हालांकि उसके पहले ही पुरी से कांग्रेस प्रत्याशी सुचरिता मोहंती ने चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दिया है। सुचारिता मोहंती ने कांग्रेस को अपना टिकट भी लौटा दिया है। मोहंती ने आरोप लगाया है कि पार्टी किसी भी तरह की आर्थिक मदद नहीं कर रही है।

सुचारिता मोहंती ने केसी वेणुगोपाल को चिट्ठी लिखी

कांग्रेस की पुरी लोकसभा उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें कहा कि पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं मिले। सुचारिता मोहंती ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में उनका अभियान बुरी तरह प्रभावित हुआ है, क्योंकि पार्टी ने उन्हें फंड देने से इनकार कर दिया है। सुचारिता मोहंती लिखती हैं कि पार्टी फंडिंग के बिना प्रचार करना मेरे लिए संभव नहीं है, इसलिए मैंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

केसी वेणुगोपाल को लिखे पत्र में सुचरिता ने कहा, ‘मैं एक वेतनभोगी पेशेवर पत्रकार थी और 10 साल पहले राजनीति में आई। मैंने पुरी में अपने अभियान में अपना सब कुछ झोंक दिया है। मैंने प्रगतिशील राजनीति के लिए अपने अभियान का समर्थन करने के लिए सार्वजनिक फंड अभियान चलाने की कोशिश की, लेकिन अब तक इसमें कोई विशेष सफलता नहीं मिली है। चूंकि मैं अपने दम पर फंड नहीं जुटा सकी, इसलिए मैंने आपके और हमारी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के सभी दरवाजों पर दस्तक दी। उनसे पुरी सीट पर अभियान के लिए पार्टी फंड देने का आग्रह किया। ये स्पष्ट है कि केवल फंड की कमी ही हमें पुरी में विजयी अभियान से रोक रही है।’

Advertisement

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ‘दीमक’ की तरह खुद को चट कर रही है: सिंधिया

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 4 May 2024 at 11:35 IST