Advertisement

Updated May 4th, 2024 at 13:05 IST

सूर्या ने जड़ा सिक्स तो खुशी से झूमीं जान्हवी कपूर, स्टेडियम में छा गईं ‘मिसेज माही’- VIDEO

Janhvi Kapoor at KKR Vs MI: जान्हवी कपूर कल के मैच में मुंबई इंडियंस को चीयर करने पहुंची थीं लेकिन टीम के हारने के बाद उनका मुंह लटक गया।

Reported by: Sakshi Bansal
Janhvi Kapoor at KKR Vs MI
KKR Vs MI मैच देखने पहुंचीं जान्हवी कपूर | Image:@janhvikapoor/instagram
Advertisement

Janhvi Kapoor at KKR Vs MI: दुनियाभर में इस समय इंडियन प्रीमियर लीग का खुमार छाया हुआ है। आए दिन कई बॉलीवुड सितारों को स्टेडियम में IPL मैच देखते स्पॉट किया जाता है। इस बार जान्हवी कपूर शुक्रवार को KKR Vs MI का मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचीं जहां सूर्यकुमार यादव का शॉट देख वह खुशी से झूम उठीं।

कल हुआ मैच काफी रोमांचक था। कोलकाता नाइट राइडर्स के बैक टू बैक विकेट गिरने के बाद लगा कि शायद ये बाजी मुंबई इंडियंस अपने नाम कर जाएगी लेकिन आखिरी समय पर खेल पलट गया। जान्हवी कल के मैच में मुंबई इंडियंस को चीयर करने पहुंची थीं लेकिन टीम के हारने के बाद उनका मुंह लटक गया।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव का शॉट देख चिल्लाने लगीं जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर ने अपने मैच देखने के एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। वह हार्दिक पांड्या की टीम को सपोर्ट करने के लिए ब्लू जर्सी पहनकर ही पहुंची थीं। उनकी क्रॉप टॉप पर माही लिखा था जो उनकी आगामी फिल्म ‘मिस्टर और मिसेज माही’ में उनके किरदार का नाम है। बता दें कि ये फिल्म भी क्रिकेट पर ही आधारित होगी जिसमें जान्हवी के साथ राजकुमार राव भी अहम रोल निभा रहे हैं।

Advertisement

जान्हवी शुक्रवार को स्टेडियम में अनोखे अंदाज में अपनी फिल्म का प्रमोशन करती नजर आईं। इस बीच, उन्होंने KKR Vs MI मैच का भी लुत्फ उठाया। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। एक छोटी सी क्लिप में दिख रहा है कि कैसे सूर्यकुमार यादव के छक्का मारने पर जान्हवी बेहद खुश हो जाती हैं। उनका रिएक्शन अब कैमरे में कैद हो गया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

मुंबई इंडियंस हुई IPL 2024 से लगभग बाहर?

IPL 2024 के 51वें मैच में KKR ने इतिहास रच दिया है। उसने 12 साल बाद मुंबई को उनके घर में शिकस्त दी है। जिस कोलकाता के पहले 60 रनों के अंदर 5 विकेट गिर गए थे, उसने बाद में ऐसी ताबड़तोड़ पारियां खेली कि रन टारगेट को खींचते खींचते 170 तक ले गई। जवाब में मुंबई इंडियंस ने इतना बुरा खेला कि 145 रनों पर ही टीम ऑल आउट हो गई। 

Advertisement

KKR को जिताने में बड़ी भूमिका वेंकटेश अय्यर की रही जिन्होंने 52 गेंदों में 70 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती ने भी 2 विकेट झटके। नतीजा ये हुआ कि मुंबई हार गई और IPL 2024 के प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर चुकी है। 

ये भी पढ़ेंः Uorfi Javed पहुंचीं मेट गाला? तालियां बजाकर गाउन से उड़ाई तितलियां, जादुई ड्रेस देख सिलेब्स भी हैरान

Advertisement

Published May 4th, 2024 at 13:05 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

13 घंटे पहलेे
13 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo