Advertisement

Updated May 4th, 2024 at 13:06 IST

अमृतसर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF के जवान ने हथियारों के साथ पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा

अमृतसर में पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई। BSF के जवानों ने हथियारों के साथ एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Kanak Kumari
Amritsar Infiltration attempt failed
अमृतसर बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम | Image:Republic
Advertisement

अमृतसर में पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई। BSF के जवानों ने हथियारों के साथ एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है। अमृतसर इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ ने हथियारबंद पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा। बीएसएफ जवानों ने घुसपैठिए को पहले चेतवानी दी, लेकिन उसने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ के जवानों ने भी घुसपैठिए को जवाब देना शुरू कर दिया।

पाकिस्तानी घुसपैठिए के पास से जवानों को 01 पिस्टल मय मैगजीन और 0.38 कैलिबर की 05 कारतूस बरामद हुई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बीते दिन छत्तीसगढ़ से एक खबर सामने आई थी, जिसमें बीएसएफ जवानों की बस एक पेड़ से टकरा गई। इसमें करीब 17 जवान घायल हो गए।

Advertisement

BSF जवानों का बस एक्सीडेंट 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चुनाव ड्यूटी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसफ) के जवानों की बस शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में 17 जवान घायल हो गये। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना सुबह 11 बजे जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के चहला गांव के पास की है। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के 32 जवान बस में सवार होकर मतदान केंद्रों का मुआयना करने के लिए रवाना हुए थे।

Advertisement

वोटिंग सेंटर का निरीक्षण करके आ रहे थे वापस 

अधिकारियों ने बताया कि जब वे धरमजयगढ़ के सुदूर पहाड़ी इलाके में स्थित छूही पहाड़ के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे तभी चहला गांव के करीब बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में 17 जवान घायल हो गये, जिनमें से 13 जवानों का उपचार धरमजयगढ़ के अस्पताल में किया जा रहा है और जिन चार जवानों को ज्यादा चोटें आई हैं उन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी कार्तिकेया गोयल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: UP में 6 मई के बाद मिल सकती है चुभती-जलती गर्मी से राहत, तापमान में आएगी गिरावट

Advertisement

Published May 4th, 2024 at 13:06 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

13 घंटे पहलेे
13 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo