Advertisement

Updated May 4th, 2024 at 13:42 IST

UP में 6 मई के बाद मिल सकती है चुभती-जलती गर्मी से राहत, तापमान में आएगी गिरावट

यूपी में 6 मई से लेकर 9 मई तक तपती जलती गर्मी से हल्की सी राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि उससे पहले मौसम में कोई बदलाव नहीं होने वाला है।

Reported by: Kanak Kumari
Heatwave in UP Bihar
यूपी में गर्मी से बदहाली | Image:R Bharat
Advertisement

चुभती जलती गर्मी से उत्तर प्रदेश के लोगों को 6 मई के बाद राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 6 से लेकर 9 मई तक बारिश और बादल गरजने के साथ-साथ हल्की बूंदाबूंदी की उम्मीद जताई जा रही है। 6 मई से पहले यूपी में गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं जताई जा रही है।

वहीं आज यानि 4 मई की बात करें तो यहां पर मौसम शुष्क रहेगी। जानकारी के अनुसार आज 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से तेज गर्म हवा चलने की संभावना है। 5 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बिजली चमकने के साथ-साथ बारिश की हल्की बूंदे भी बरस सकती है।

Advertisement

7 मई को भी हो सकती है बारिश

7 मई को भी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी यूपी में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की उम्मीद है। 8 और 9 मई को यूपी में फिर से बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। 

Advertisement

दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल गर्मी के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। सुबह साढ़े आठ बजे ह्यूमिडिटी का स्तर 44 प्रतिशत दर्ज किया गया। IMD ने दिन में बूंदाबांदी होने और तेज सतही हवाएं चलने के साथ बादल छाए रहने की का अनुमान जताया है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Advertisement

 

इसे भी पढ़ें: लड़की ने प्रेमी से कर ली शादी, घरवालों ने दामाद की पिटाई कर काट ली नाक

Advertisement

Published May 4th, 2024 at 11:02 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo