Updated May 12th, 2020 at 21:05 IST
PM मोदी ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का किया ऐलान, भारत को आत्मनिर्भर बनाने का लिया संकल्प
PM ने कहा, भारत के अभियानों का असर दुनिया पर पड़ता है। दुनिया को विश्वास होने लगा है कि भारत बहुत कुछ अच्छा कर सकता है।
Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए कहा कि 'जिन लोगों ने कोरोना महामारी में अपनों को खोया है उनके प्रति मैं संवेदना प्रकट करता हूं। हमने ऐसा संकट ना देखा है ना ही सुना है। निश्चित तौर पर मानव जाति के लिए ये अकल्पनीय है। लेकिन हारना, थकना, टूटना बिखरना मानव को मंजूर नहीं है। हमें अब बचना भी है और आगे बढ़ना भी है। जब दुनिया संकट में है तब हमें अपना संकल्प और मजबूत करना होगा।'
विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा
20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज
इस दौरान पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया। उन्होंने कहा, 'ये पैकेज आत्मनिर्भरता को और मजबूत करेगा। ये पैकेज उद्योग के लिए है। आज समय की मांग है कि भारत ग्लोबल सप्लाई चेन में अहम भूमिका निभाए। आत्मनिर्भरता पांच पिलर पर खड़ी होगी। अर्थव्यवस्था, इंफ्राटक्चर, हमारा सिस्टम, डेमोग्राफी, डिमांड।'
इसके साथ ही PM ने कहा, 'लॉकडाउन का चौथा चरण, लॉकडाउन 4, पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा। राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, उनके आधार पर लॉकडाउन 4 से जुड़ी जानकारी भी आपको 18 मई से पहले दी जाएगी।'
'हमने आपदा को अवसर में बदला'
उन्होंने आगे कहा, '21वीं सदी भारत की हो ये हमारा सपना नहीं हमारी जिम्मेदारी भी है। इसका मार्ग एक ही है आत्मनिर्भर भारत। आज हम एक अहम मोड़ पर खड़े हैं। आज हम दो लाख पीपीई किट और दो लाख मास्क बना रहे हैं।'
PM ने कहा, 'भारत के अभियानों का असर दुनिया पर पड़ता है। दुनिया को विश्वास होने लगा है कि भारत बहुत कुछ अच्छा कर सकता है। हमारा सदियों का गैरवपूर्ण इतिहास रहा है। जब भारत समृद्ध था तब सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता था।'
कच्छ भूकंप को किया याद
पीएम बोले, 'मैंने कच्छ भूकंप को देखा था। सबकुछ तहस नहस हो गया था। हम ठान लें तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं है। आज चाह भी है राह भी है।'
Advertisement
Published May 12th, 2020 at 20:38 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।