Advertisement

Updated May 5th, 2024 at 21:01 IST

अगले 5 साल में लागू करेंगे ‘एक देश एक चुनाव’, रक्षामंंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि NDA के केंद्र में दोबारा सत्ता में आने पर पूरे देश में “एक राष्ट्र-एक चुनाव” प्रणाली लागू करेगा।

Rajnath Singh file photo
Rajnath Singh file photo | Image:PTI
Advertisement

Lok Sabha Election: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के केंद्र में दोबारा सत्ता में आने पर पूरे देश में “एक राष्ट्र-एक चुनाव” प्रणाली लागू करेगा।

कडप्पा जिले के जम्मलमाडुगु में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि उसकी भ्रष्ट प्रथाओं के कारण राज्य 13.5 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गया है।

Advertisement

बिगड़ती कानून व्यवस्था से लोग परेशान- राजनाथ सिंह

वाईएसआरसीपी पर निशाना साधते हुए, सिंह ने कहा कि लोग बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण सत्तारूढ़ दल से तंग आ चुके हैं और उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) आंध्र प्रदेश में सत्ता में आता है, तो राज्य को “भ्रष्टाचार” से मुक्त कराया जाएगा।

Advertisement

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, “आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव भी हो रहे हैं। हमारी प्रतिबद्धता है कि हम अगले पांच वर्षों में पूरे देश में एक राष्ट्र-एक चुनाव लागू करेंगे ताकि समय और ऊर्जा की बचत हो।”

कांग्रेस, डायनासोर की तरह गायब हो रही- राजनाथ सिंह

Advertisement

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी देश के राजनीतिक परिदृश्य से उसी तरह गायब हो जाएगी, जैसे डायनासोर धरती से गायब हो गए। उन्होंने उपहास करते हुए कहा, “दस साल बाद आप किसी भी बच्चे से पूछेंगे, वह कहेगा कि कांग्रेस पार्टी क्या है।”

'गांधी परिवार को भारत में राजनीति का नैतिक अधिकार नहीं'

Advertisement

राहुल गांधी की पाकिस्तान में प्रशंसा होने का आरोप लगाते हुए, उन्होंने कहा कि गांधी परिवार को भारत में राजनीति करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

मोदी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए- राजनाथ सिंह

Advertisement

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को नजरअंदाज किया, लेकिन यह राजग था जिसने उन्हें सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। सिंह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।

उन्होंने आगे कहा कि यह मोदी के कारण ही था कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध साढ़े चार घंटे तक रुका रहा ताकि भारत अपने 22,000 नागरिकों को निकाल सके।

Advertisement

भाजपा नेताओं ने कहा कि जब कांग्रेस पहले सत्ता में थी तो भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे, जबकि अटल बिहारी वाजपेयी या मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकारों के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगाया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, धारा 370 को हटाने और तीन तलाक को खत्म करने जैसे वादे पूरे किए।

इसे भी पढ़ें: राम के दर्शन से खुद को रोक नहीं पाई तो...राधिका का कांग्रेस से इस्‍तीफा

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published May 5th, 2024 at 21:01 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

8 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo