Advertisement

Updated May 5th, 2024 at 23:35 IST

पंजाब के खिलाफ गोल्डन डक का शिकार हुए धोनी लेकिन मैच में किया कुछ ऐसा जो पहले किसी ने नही किया

एमएस धोनी जैसे ही क्रीज पर आए वे गोल्डन डक का शिकार हो गए। पर इस मुकाबले में एमएस धोनी ने कुछ ऐसा किया जो आईपीएल के इतिहास में कोई दूसरा खिलाड़ी नही कर पाया है।

Reported by: Shubhamvada Pandey
MS Dhoni Catch Record
MS Dhoni Catch Record | Image:BCCI/ IPLT20.com
Advertisement

MS Dhoni News: पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भले एमएस धोनी बल्ले से कोई कमाल नही दिखा पाए। एमएस धोनी जैसे ही क्रीज पर आए वे गोल्डन डक का शिकार हो गए। पर इस मुकाबले में एमएस धोनी ने कुछ ऐसा किया जो आईपीएल के इतिहास में कोई दूसरा खिलाड़ी नही कर पाया है।

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में सीएसके ने 28 रनों से बाजी मारी। इस जीत के साथ सीएसके पॉइंट टेबल पर तीसरे स्थान पर पहुंच गई। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच रविंद्र जडेजा रहे जिन्होंने बल्ले से 43 रन की अहम पारी खेली और गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए।

Advertisement

ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने धोनी

एमएस धोनी पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 9वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे। लेकिन हर्षल पटेल की गेंद पर वह गोल्डन डक हो गए। फिर फिल्डिंग करते हुए उन्होंने सिमरजीत सिंह की गेंद पर जितेश शर्मा का कैच पकड़ा। इसी के साथ धोनी आईपीएल के इतिहास में 150 कैच लेने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले कोई भी खिलाड़ी आईपीएल में 150 कैच नहीं ले पाया था। धोनी ने आईपीएल में विकेटकीपर के तौर पर 146 कैच और फील्डर के तौर पर चार कैच पकड़े हैं। इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 144 कैच पकड़े हैं, जिसमें से उन्होंने 136 कैच विकेटकीपर के तौर पर और 8 कैच फील्डर के तौर पर पकड़े हैं।

Advertisement

IPL में खिलाड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी: 

  • 150 - एमएस धोनी (विकेटकीपर के रूप में 146, फील्डर के रूप में 4 कैच)
  • 144 - दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर के रूप में 136, फील्डर के रूप में 8 कैच)
  • 118 - एबी डिविलियर्स (फील्डर के रूप में 90, विकेटकीपर के रूप में 28 कैच)
  • 113 - विराट कोहली 
  • 109 - सुरेश रैना

धोनी ने आीपीएल में बनाए इतने रन 

महेंद्र सिंह साल 2008 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने अपने दम पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को कई मैच जिताए हैं। उनकी गिनती दुनिया के महान फिनिशर्स में होती है। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 261 मैचों में 5192 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं।

CSK Team : BCCI

पांच बार की आईपीएल विनर है सीएसके

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। लेकिन इस सीजन से पहले ही उन्होंने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी। उनकी जगह चेन्नई की फ्रेंचाइजी ने ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया। आईपीएल 2024 में टीम ने 11 में से 6 मैच जीते हैं। वहीं पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 

यह भी पढ़ें- CSK Vs PBSK: धोनी को आउट कर हर्षल पटेल ने नहीं मनाया जश्न, फिर ये बात कह जीत लिया फैंस का दिल - Republic Bharat
 

Advertisement

Published May 5th, 2024 at 23:35 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

6 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo