Advertisement

Updated May 5th, 2024 at 19:38 IST

शून्य पर आउट हुए धोनी तो प्रीति जिंटा ने किया कुछ ऐसा, माही के फैंस 'माफ' नहीं करेगें!

Dhoni के आउट होने के बाद पंजाब की सहमालकिन प्रीति जिंटा ने किया कुछ ऐसा जिसे माही के फैंस कभी भूला नही पाएंगे और ना ही उन्हें इस हरकत के लिए माफ कर पाएंगे।

Reported by: Shubhamvada Pandey
Preity Zinta reaction on MS Dhoni Golden Duck
Preity Zinta reaction on MS Dhoni Golden Duck | Image:BCCI/ X/ Johns
Advertisement

MS Dhoni Golden Duck: आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 28 रनों से जीत हासिल की। एमएस धोनी के विकेट गिरने के बाद पंजाब किंग्स की सहमालकिन प्रीति जिंटा ने किया कुछ ऐसा जिसे माही के फैंस कभी भूला नही पाएंगे और प्रीति जिंटा को इस हरकत के लिए माफ नही कर पाएंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। जबाव में पंजाब की पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना पाई।

Advertisement

गोल्डन डक का शिकार हुए माही

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 32 रनों की पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सबसे ज्यादा रन रवींद्र जडेजा ने बनाए। उन्होंने 26 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। डेरिल मिचेल ने 19 गेंद में 30 रन की पारी खेली। रहाणे नौ रन, मोईन अली 17 रन, मिचेल सैंटनर 11 रन, शार्दुल ठाकुर 17 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

धोनी के आउट होने पर प्रीति जिंटा का रिएक्शन वायरल

शार्दुल ठाकुर के आउट होने के बाद क3ीज पर आए एमएस धोनी। माही क्रीज पर आए तो उनके फैंस खुशी से झूमने लगे। लेकिन उनके फैंस की ये खुशी ज्यादा देर टिक नही पाई और धोनी गोल्डन डक का शिकार हुए यानी पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। धोनी के आउट होने के बाद से पंजाब किंग्स की सहमालकिन प्रीति जिंटा काफी खुश नजर आईं। वे स्टैंड्स में खड़े होकर अपनी टीम के लिए ताली बजाती दिखीं।

Preity Zinta 
Preity Zinta 

चेन्नई ने पंजाब से लिया पिछली हार का बदला

न्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 28 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 167 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 139 रन ही बना सकी। रवींद्र जडेजा ने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया। उन्होंने 43 रन बनाने के अलावा तीन विकेट भी झटके। धर्मशाला में इस जीत के साथ चेन्नई ने पंजाब से पिछले मैच में मिली हार का बदला भी ले लिया। पंजाब ने चेन्नई को उसके होम ग्राउंड चेपॉक में हराया था।

यह भी पढ़ें- CSK Vs PBSK: धोनी को आउट कर हर्षल पटेल ने नहीं मनाया जश्न, फिर ये बात कह जीत लिया फैंस का दिल - Republic Bharat

Advertisement

Published May 5th, 2024 at 19:38 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

6 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo