Advertisement

Updated May 5th, 2024 at 21:57 IST

जन्म से ही बोल नहीं पाता था बेटा, एक मां ने 6 साल के दिव्यांग बच्चे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंका

Karnataka News: एक महिला ने पति से झगड़ा होने के बाद अपने छह-वर्षीय दिव्यांग बेटे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया।

Karnataka police
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image:Representational
Advertisement

Karnataka News: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के दांडेली तालुक में 26-वर्षीया एक महिला ने पति से झगड़ा होने के बाद अपने छह-वर्षीय दिव्यांग बेटे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दंपती अक्सर अपने बड़े बेटे की स्थिति को लेकर एक-दूसरे से लड़ते थे। वह जन्म से ही बोल नहीं पाता था। उनका दो साल का एक और बेटा भी है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि सावित्री का 27-वर्षीय पति रवि कुमार बड़े बेटे की दिव्यांगता पर अक्सर उससे झगड़ा करता था और उससे सवाल करता था कि उसने ऐसे बच्चे को जन्म क्यों दिया। कभी-कभी तो वह कथित तौर यह भी कह देता था कि 'बच्चे को फेंक दो'।

पुलिस के अनुसार, शनिवार को सावित्री का फिर इसी बात पर पति से झगड़ा हुआ, जिससे नाराज होकर उसने कथित तौर पर अपने बड़े बेटे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया।

Advertisement

पड़ोसियों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी।

पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बच्चे को बचाने के लिए तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण पुलिस बच्चे को ढूंढ नहीं पाई।

Advertisement

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार की सुबह बच्चे का शव मिला। उसके शरीर पर गंभीर चोटें, काटने के निशान और उसका एक हाथ गायब था। इससे पता चलता है कि मगरमच्छ ने बच्चे का शिकार किया।

पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में जांच की जा रही है।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि हमने मामला दर्ज कर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ेंः अयोध्या में भव्य रोड शो के बीच PM मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट, जानिए क्या कहा

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published May 5th, 2024 at 21:57 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

7 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo