Advertisement

Updated May 5th, 2024 at 19:23 IST

रणबीर-आलिया की लाडली राहा ने चाचा संग लिया संडे आउटिंग का मजा, अयान मुखर्जी संग वायरल हुई फोटो

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा को रविवार को अपने चाचा अयान मुखर्जी के साथ समय बिताते देखा गया।

Ayan Mukherjee with raha
राहा ने लिया संडे आउटिंग का मजा | Image:IANS/instagram
Advertisement

Raha Enjoyed Sunday Outing With Ayan Mukherjee: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा को रविवार को अपने चाचा अयान मुखर्जी के साथ समय बिताते देखा गया। राहा को उसके चाचा के साथ कैप्चर करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

'वेक अप सिड', 'ये जवानी है दीवानी' और 'ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन शिवा' के लिए मशहूर फिल्म निर्माता को मुंबई के एक रेस्तरां में राहा के साथ समय बिताते हुए देखा जा सकता है। अपनी कार में लौटने से पहले अयान ने रेस्तरां में नजर डाली, लेकिन, पैपराजी ने उन्‍हें पकड़ ही लिया। अयान और राहा दोनों ने मुंबई की गर्मी के मौसम के हिसाब से आरामदायक ड्रेस पहनी हुई थी।

Advertisement

रणबीर और आलिया ने पिछले साल क्रिसमस पर पहली बार अपनी बेटी के साथ पोज देते हुए राहा का चेहरा दिखाया था। 2022 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने हाल ही में अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई। राहा का जन्म नवंबर 2022 में हुआ था। आलिया आगामी प्रोजेक्ट 'जिगरा' के लिए तैयारी कर रही हैं, जबकि रणबीर 'रामायण' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म सेट से तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें रणबीर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं और एक्‍ट्रेस साई पल्लवी सीता की भूमिका निभा रही हैं। 

यह भी पढ़ें… गोद में बेटी को लेकर छोटे-छोटे तमाशे गाने पर ईशा का डांस, Anant Ambani प्री-वेडिंग की अनदेखी झलकियां

Advertisement

Published May 5th, 2024 at 19:23 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

10 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo