Updated April 24th, 2024 at 13:48 IST
बीजद ने मरांडी दंपति को टिकट दिया तो भाजपा ने सिंहदेव दंपति को बनाया उम्मीदवार
Bhubaneswar: बीजद के मरांडी दंपति को टिकट दिए जाने के बाद भाजपा ने सिंहदेव दंपति को उम्मीदवार बनाया है।
- देश
- 2 मिनट रीड
Advertisement
Bhubaneswar: सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए आदिवासी बहुल मयूरभंज जिले से मरांडी दंपति को उम्मीदवार बनाया है और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिमी ओडिशा के बोलंगीर जिले से सिंहदेव दंपति को मैदान में उतारा है।
बीजद ने ओडिशा के राजस्व मंत्री सुदाम मरांडी को मयूरभंज लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है और उनकी पत्नी रंजीता मरांडी को बांगिरिपोसि विधानसभा सीट से टिकट दिया है।
Advertisement
रंजीता ने बीजद के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए दो माह पहले सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।
सुदाम मरांडी ओडिशा विधानसभा के लिए पांच बार और लोकसभा के लिए एक बार चुने जा चुके हैं।
Advertisement
बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने सोमवार को मरांडी की पत्नी रंजीता को बांगिरिपोसि विधानसभा सीट से टिकट दिया। वर्तमान में इस सीट का प्रतिनिधित्व उनके पति कर रहे हैं।
बीजद अध्यक्ष ने उम्मीदवारों को टिकट देते समय ‘एक परिवार में एक टिकट देने’ की नीति अपनाई है, लेकिन मरांडी दंपति को इससे छूट दी गई।
Advertisement
पार्टी के एक नेता ने बताया, ‘‘ उन्हें कुछ राजनीतिक मजबूरी के तहत टिकट दिया गया है।’’
ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए बीजद की 168 टिकटों (विधानसभा के लिए 147 और लोकसभा के लिए 21) के लिए लगभग 10,000 उम्मीदवारों ने इच्छा जताई थी।
Advertisement
विपक्षी भाजपा ने बोलंगीर जिले से सिंहदेव दंपति को उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा ने बोलंगीर से निवर्तमान सांसद संगीता कुमारी सिंहदेव को फिर से प्रत्याशी बनाया है जबकि उनके पति एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता के.वी. सिंहदेव को पटनागढ़ विधानसभा सीट से टिकट दिया है।
Advertisement
संगीता पहले भी चार बार बोलंगीर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर चुकी हैं।
सिंहदेव बोलंगीर शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
Advertisement
ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने किसी भी दंपति को टिकट नहीं दिया है, लेकिन पार्टी ने एक पिता तथा पुत्र और एक पिता तथा पुत्री को मैदान में उतारा है।
ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता भक्त चरण दास को कांग्रेस ने नरला विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है तो उनके बेटे सागर को भवानीपटना विधानसभा सीट से टिकट दिया है।
Advertisement
कांग्रेस ने भुजबल माझी को नवरंगपुर लोकसभा सीट से और उनकी बेटी डॉ. लिपिका माझी को दाबुगाम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।
ये भी पढ़ें: हिरासत में लिए गए आप कार्यकर्ता, केजरीवाल के साथ 'दुर्व्यवहार' के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन
Advertisement
Published April 24th, 2024 at 13:48 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।