Advertisement

Updated April 24th, 2024 at 13:35 IST

हिरासत में लिए गए आप कार्यकर्ता, केजरीवाल के साथ 'दुर्व्यवहार' के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

New Delhi: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ 'दुर्व्यवहार' के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

BJP Alleges AAP Govt's 'Carelessness' Over Death of Man in Delhi Borewell Accident
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल | Image:PTI/File
Advertisement

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ तिहाड़ जेल में हो रहे कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ बुधवार को आईटीओ चौक पर विरोध प्रदर्शन कर रहे तीन आप कार्यकर्ताओं को कुछ देर के लिए हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल आबकारी नीति 2021 से जुड़े धन शोधन मामले में तिहाड़ में बंद हैं। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

Advertisement

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आप विधायक कुलदीप कुमार ने इस विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। दर्जनों कार्यकर्ता सुबह करीब नौ बजे आईटीओ चौक स्थित आप मुख्यालय पर एकत्र हुए थे। इनमें से कुछ डॉक्टर थे, जिन्होंने अपने सफेद कोट पहने हुए थे।

अधिकारी ने बताया कि अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल को इंसलिन मुहैया कराने की मांग की।

Advertisement

उन्होंने बताया कि जब वे दीनदयाल उपाध्याय मार्ग की ओर आ रहे थे तो पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया। पुलिस ने उनमें से तीन को हिरासत में ले लिया और कुलदीप कुमार सहित अन्य लोगों को वहां से खदेड़ दिया।

उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए तीन लोगों में दो डॉक्टर थे। उन्हें पास के पुलिस थाने में ले जाया गया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही उन्हें रिहा कर दिया गया।

Advertisement

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आप के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा कि वे केवल हाथों में तख्तियां लेकर खड़े थे तो ऐसे में उन्हें प्रशासन से अनुमति लेने की जरुरत नहीं थी।

कुमार ने कहा, ''दिल्ली के लोग पूछ रहे हैं कि केंद्र सरकार तिहाड़ में केजरीवाल की जान से क्यों खेल रही है? बिना किसी सबूत के उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया। लोग (केंद्र सरकार को) अपने वोट से जवाब देने के लिए तैयार हैं।''

Advertisement

ये भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ज्यादा ड्राई फ्रूट्स का सेवन? हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं नुकसान!

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 24th, 2024 at 13:35 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

5 घंटे पहलेे
18 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo