'केजरीवाल के परिवार ने जेल में आम भेजा क्यों?', अब कोर्ट ने उठा दिया सवाल; तिहाड़ को भी लगाई फटकार

Delhi News: केजरीवाल के जेल में आलू पूरी आम खाने को लेकर कोर्ट ने परिवार पर सवाल उठाए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल | Image: File

Delhi News: केजरीवाल के जेल में आलू पूरी आम खाने को लेकर कोर्ट ने परिवार पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने कहा है कि यह अदालत भी यह समझने में असमर्थ है कि अरविंद केजरीवाल का परिवार जेल में उन्हें आम, मिठाई, आलू पुरी क्यों भेज रहा है।

कोर्ट ने लगाई फटकार

कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल के खुद के डॉक्टर ने भी उन्हें आम खाने से मना किया है। इसके बावजूद उनका परिवार उन्हें जेल में आम, मिठाई भेज रहा है। केजरीवाल ने खुद ही स्वीकार किया था कि उन्हें उनके परिवार ने ही आम और सुगर फ्री मिठाई भेजी था।

इसके साथ ही कोर्ट ने जेल प्रशासन को भी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि जेल प्रशासन ने भी अभी तक साफ नहीं किया है कि जो खाना केजरीवाल के डाइट चार्ट में शामिल नहीं था, उन्हें जेल के अंदर जाने की अनुमति कैसे दी गई। जेल प्रशासन के पास केजरीवाल के घर के खाने की पूरी लिस्ट है। इसके बावजूद जेल प्रशासन ने उन्हें ऐसा भोजन लेने से नहीं रोका।

कोर्ट ने कहा कि जेल ऑथोरिटी सुनिश्चित करेगी कि केजरीवाल का मिलने वाला खाना डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक ही हो। अगर केजरीवाल इसका पालन नहीं करते तो जेल ऑथोरिटी इसे तुरंत कोर्ट के संज्ञान में लाएगी।

Advertisement

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज की याचिका

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने प्राइवेट डॉक्टर से हर दिन 15 मिनट की मुलाकात और इंसुलिन मुहैया कराने की मांग की थी। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि यह कोर्ट नहीं बल्कि AIIMS का पैनल तय करेगा कि केजरीवाल को इंसुलिन दी जाए या नहीं। हालांकि, स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने केजरीवाल को इंसुलिन देने या न देने के लिए तिहाड़ जेल को AIIMS डायरेक्टर के नेतृत्व में पैनल गठित करने का निर्देश दिया है जो दिल्ली के मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य की देख-रेख करेगा।

बता दें कि केजरीवाल ने अपनी याचिका मे मांग की थी कि उनकी पत्नी की मौजूदगी में उन्हे डॉक्टर से नियमित 15 मिनट की मुलाकात की इजाजत दी जाए। इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल ने तिहाड़ जेल सुप्रिडेंटेंट को चिट्ठी लिखी है और जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः हीट वेव से बढ़ी आयोग की चिंता, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले बना संयुक्त टास्क फोर्स

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड