Updated February 28th, 2019 at 14:12 IST
पाकिस्तान की एक और ना'पाक' करतूत, पुंछ में एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश
पाकिस्तान ने एक बार फिर भारतीय हवाई सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की। हालांकि भारतीय वायुसेना ने उसे एक बार फिर खदेड़ दिया।
Advertisement
भारत के हवाई क्षेत्र में बुधवार को घुसपैठ की कोशिश के दौरान पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी। पाक के लड़ाकू विमान को भारतीय वायुसेना से ध्वस्त कर दिया था। हालांकि पटखनी खाने के बावजूद पाक की अक्ल ठिकाने पर नहीं आई। गुरुवार को एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक करतूत सामने आई है।
पाकिस्तान ने गुरुवार को एक बार फिर भारतीय हवाई सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की। हालांकि भारतीय वायुसेना की मुश्तैदी से वो चूक नहीं पाया और भारतीय वायुसेना ने उसे एक बार फिर खदेड़ दिया।
भारत के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने की कोशिश करते हुए पाक वायुसेना का विमान जम्मू-कश्मीर के कृष्णा-घाटी सेक्टर में दाखिल होने का मंसूबा पूरी करने की कोशिश कर रहा था। उसके इस नापाक करतूत की तस्वीर रिपब्लिक भारत ने एक्सेस कर ली है।
इस तस्वीर में पाकिस्तानी जेट के पीछे एक लंबे जेटस्ट्रीम के पीछे छोड़ते हुए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया गया है। बता दें, इससे पहले उसी सेक्टर में पाकिस्तान ने थोड़ी देर पहले सीजफायर का भी उल्लंघन किया था।
बुधवार को, भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के F-16 को तहस-नहस कर दिया था जो भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने के कोशिश में भारत के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ कर रहा था। भारत के MIG-21 ने एक पाकिस्तानी F-16 को खदेड़ कर मार गिराया था।
आज क्या हुआ?
दोपहर 1:18 बजे अपडेट - पाकिस्तान द्वारा किए गए घुसपैठ की कोशिश के बाद, कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया। यहां आधिकारिक विज्ञप्ति है:
कृष्णघाटी सेक्टर (J&K) में LoC पर पाक द्वारा की गई सीजफायर का उल्लंघन हुआ।
28 फरवरी 2019 को दोपहर लगभग 1 बजे पाक ने फिर कृष्णाघाटी सेक्टर (J&K) में नियंत्रण रेखा (LoC) पर मोर्टार और छोटे हथियारों से फायरिंग की और साथ ही गोलाबारी द्वारा असुरक्षित माहौल बनाया और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने जोरदार और प्रभावी तरीके से जवाबी कार्रवाई की।
दोपहर 1:22 बजे अपडेट - तीनों सेनाएं- थल सेना, नौसेना और वायु सेना की शाम 5 बजे एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।
दोपहर 1:24 बजे अपडेट - जानकारी के अनुसार, तीन पाक विमानों ने भारत के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की।
Advertisement
Published February 28th, 2019 at 14:07 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।