Advertisement

Updated May 2nd, 2024 at 22:35 IST

दिल्ली सरकार के निलंबित अधिकारी ने नाबालिग से बार-बार किया रेप, पत्नी पर भी आरोप...SC ने नहीं दी बेल

Delhi News: SC ने बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार के निलंबित अधिकारी प्रेमोदय खाखा की पत्नी को जमानत देने से मना कर दिया।

Noida Girl Taking Board Exams Raped While on Way to Tuition
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image:ANI
Advertisement

Delhi News: उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार के निलंबित अधिकारी प्रेमोदय खाखा की पत्नी को जमानत देने से मना कर दिया।

अधिकारी पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की से कई बार बलात्कार किया और उसे गर्भवती कर दिया।

Advertisement

न्यायमूर्ति सी. टी. रविकुमार और एस. वी. एन भट्टी की पीठ ने अधिकारी की पत्नी सीमा रानी की याचिका खारिज कर दी और कहा कि वह दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने की इच्छुक नहीं है, जिसने उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

खाखा पर नवंबर 2020 और जनवरी 2021 के बीच एक नाबालिग लड़की से कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है और अगस्त में गिरफ्तार होने के बाद से वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग आरोपी के परिचित व्यक्ति की बेटी थी।

इस मामले में रानी भी आरोपी है। उसने कथित तौर पर लड़की को गर्भावस्था समाप्त करने के लिए दवाएं दीं। महिला न्यायिक हिरासत में है।

Advertisement

पीड़िता द्वारा अस्पताल में मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराने के बाद दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ेंः टिकट कटने और बेटे को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बृजभूषण सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published May 2nd, 2024 at 22:28 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo