Advertisement

Updated April 27th, 2024 at 22:51 IST

कौन हैं रिंपल और हरप्रीत, जो रामायण के लिए रणबीर कपूर और साई पल्लवी के कॉस्ट्यूम कर रहे डिजाइन?

रिम्पल ने कहा कि यह अवसर एक आशीर्वाद की तरह लगता है, क्योंकि रामायण हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत में अद्वितीय महत्व रखती है।

Ranbir Ramyana Costume
रामायण में रणबीर कपूर के कॉस्ट्यूम | Image:Instagram
Advertisement

Ramayana Movie: डिजाइनर जोड़ी रिंपल और हरप्रीत ने बताया कि वे नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण' के लिए कॉस्ट्यूम तैयार कर रहे हैं।

हरप्रीत ने आईएएनएस को बताया, "अपकमिंग फिल्म 'रामायण' के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन करने का काम सौंपे जाने पर हम बेहद उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।"

Advertisement

रिम्पल ने कहा, "यह अवसर एक आशीर्वाद की तरह लगता है, क्योंकि रामायण हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत में अद्वितीय महत्व रखती है।"

रिंपल और हरप्रीत इससे पहले 'पद्मावत', 'हाउसफुल 4' और संजय लीला भंसाली की अपकमिंग सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के लिए कॉस्ट्यूम तैयार कर चुके हैं।

Advertisement

हरप्रीत ने इसे बड़ी जिम्मेदारी करार देते हुए कहा कि रामायण न केवल मूल्यों और गुणों का सार प्रस्तुत करती है, बल्कि पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक के रूप में भी काम करती है।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी सीता की भूमिका में हैं।

Advertisement

इनके अलावा, लारा दत्ता ने कैकेयी का किरदार निभाया है, और अरुण गोविल ने राजा दशरथ का किरदार निभाया है।

यह भी पढ़ें: किसी ने छोड़ा शो, किसी ने लगाए उत्पीड़न के आरोप, अब 'सोढ़ी' हुए लापता.. 'तारक मेहता' के बड़े विवाद

Advertisement

 

Advertisement

Published April 27th, 2024 at 22:51 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

2 घंटे पहलेे
2 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo