Advertisement

Updated May 10th, 2024 at 16:10 IST

2 करोड़ की लैंड रोवर से रोड शो करने वाले पवन सिंह का ब्योरा, 16.75 करोड़ के हैं मालिक,जानिए और क्या?

बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे भोजपुरी गायक एवं कलाकार पवन सिंह के पास 16.75 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है।

Pawan Singh
पवन सिंह की संपत्ति | Image:X- @PawanSingh909
Advertisement

Pawan Singh: बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे भोजपुरी गायक एवं कलाकार पवन सिंह के पास 16.75 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। यह जानकारी निर्वाचन आयोग के समक्ष उनके द्वारा दाखिल किये गये एक हलफनामे से मिली है।

पवन सिंह ने इससे पहले पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। पवन सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने गृह राज्य बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हालांकि पवन सिंह के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के एक उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने पर भाजपा ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

Advertisement

पवन सिंह के पास 16.75 करोड़ रुपये की संपत्ति

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा काराकाट सीट पर बतौर राजग उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हलफनामे के अनुसार सिंह के पास 5.04 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 11.70 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

Advertisement

सिंह की चल संपत्ति में पांच बैंक खातों में जमा राशि, चार पहिया वाहन, मोटरसाइकिल, 31.09 लाख रुपये के गहने और 60000 रुपये नकद शामिल है। 2022-23 में उनकी आय 51.58 लाख रुपये थी।

4.16 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति

Advertisement

हलफनामे के मुताबिक अचल संपत्ति में 4.16 करोड़ रुपये की आरा और पटना में गैर कृषि भूमि एवं आरा में दो वाणिज्यिक संपत्ति तथा मुंबई एवं लखनऊ में 6.45 करोड़ रुपये की पांच आवासीय संपत्ति शामिल हैं।

काराकाट सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

Advertisement

पवन सिंह के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने से काराकाट सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है। राजग प्रत्याशी कुशवाहा शीघ्र ही इस सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भाकपा (माले) लिबरेशन के राजाराम सिंह ‘महागठबंधन’ प्रत्याशी के रूप में पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।

काराकाट लोकसभा सीट के लिए मतदान आम चुनाव के आखिरी चरण में एक जून को होगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : चौथे चरण से पहले AAP को मिली संजीवनी... CM केजरीवाल के प्रचार से लोकसभा चुनाव पर होगा कितना असर?

 

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published May 10th, 2024 at 16:10 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo