Advertisement

Updated April 22nd, 2024 at 15:49 IST

Do Aur Do Pyaar Box Office Day 3: तीसरे दिन पटरी पर आई विद्या बालन की फिल्म, लोगों को पसंद आई कहानी!

Do Aur Do Pyaar Box Office Day 3: फिल्म 'दो और दो प्यार' के पहले संडे यानी तीसरे दिन के नंबर सामने आ गए हैं जो अच्छे संकेत दे रहे हैं।

Reported by: Sakshi Bansal
Do Aur Do Pyaar
दो और दो प्यार | Image:X
Advertisement

Do Aur Do Pyaar Box Office Day 3: विद्या बालन और प्रतीक गांधी की फिल्म 'दो और दो प्यार' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन पर दिन बढ़ रहा है जो ये साबित करता है कि दर्शकों को इसका कंटेंट पसंद आ रहा है। अब इसके पहले संडे यानी तीसरे दिन के नंबर सामने आ गए हैं जो अच्छे संकेत दे रहे हैं। 

विद्या ने इस फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर लंबे समय बाद वापसी की है। इस रोमांटिक कॉमेडी में उनके साथ प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति ने भी अहम किरदार निभाया है। क्लैश में रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी धीमी शुरुआत की थी लेकिन अब इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सुधर रहा है।

Advertisement

पहले संडे पर फिल्म 'दो और दो प्यार' का बढ़ा कलेक्शन

शीर्षा गुहा ठाकुरता के निर्देशन में बनी फिल्म 'दो और दो प्यार' ने दो दिन लाखों में कमाई करने के बाद तीसरे दिन आखिरकार करोड़ में पहुंच गई है। फिल्म ने 55 लाख रुपये के साथ स्लो ओपनिंग की थी। फिर दूसरे दिन यानी शनिवार को करीब 95 लाख रुपये का कलेक्शन किया। अब Sacnilk ने इसके तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी शेयर कर दिए हैं जिनके मुताबिक ‘दो और दो प्यार’ ने पहले रविवार को करीब 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके बाद फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2.65 करोड़ रुपये हो गया है। 

Advertisement

फिल्म इसी फ्राइडे को रिलीज हुई है वो भी क्लैश में। फिल्म ‘दो और दो प्यार’ का बॉक्स ऑफिस पर ‘LSD 2’ से सामना हुआ था। दोनों ही फिल्में काफी लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हुई हैं। इसके अलावा, बड़े पर्दे पर इस समय अजय देवगन की ‘मैदान’ और अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ भी लगी हुई है। 

किस बारे में है ‘दो और दो प्यार'?

फिल्म ‘दो और दो प्यार' में एक्सट्रा मैरिटल अफेयर्स के बारे में दिखाया गया है। साथ ही, दर्शकों को ये भी देखने को मिलेगा कि जब अफेयर के बाद अपनी पत्नी से फिर से प्यार हो जाए तो कैसे हालात हो जाते हैं। कुल मिलाके, दर्शकों को फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा का भरपूर डोज मिल रहा है।

ये भी पढ़ेंः Do Aur Do Pyaar Box Office Day 2: धीमी ओपनिंग के बाद दूसरे दिन कमाई में उछाल, LSD 2 को चटाई धूल

Advertisement

Published April 22nd, 2024 at 07:10 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo