Updated April 27th, 2024 at 18:09 IST
BJP ने जारी की नई लिस्ट, मुंबई उत्तर मध्य से पूनम महाजन की जगह उज्ज्वल निकम को टिकट
मुंबई उत्तर मध्य सीट से पूनम महाजन की जगह वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को उम्मीदवार बनाया गया है।
Advertisement
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में मुंबई उत्तर मध्य सीट से पूनम महाजन की जगह वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को उम्मीदवार बनाया गया है।
बीजेपी उम्मीदवार उज्ज्वल निकम का मुकाबला मुंबई उत्तर मध्य सीट पर कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ से होगा।
Advertisement
कौन हैं उज्ज्वल निकम?
Advertisement
उज्ज्वल निकम की बात करें तो उनका नाम देश के बड़े वकीलों में शुमार किया जाता है। मुंबई में 2008 के आतंकी हमलों के दोषी अजमल कसाब को फांसी दिलवाने का मामला हो या मुंबई बम धमाकों का, गुलशन कुमार की हत्या का केस हो बीजेपी नेता प्रमोद महाजन की हत्या का केस इन सभी हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी वकील के तौर पर उज्ज्वल निकम ने पैरवी की है। इसके अलावा वो मुंबई गैंग रेप केस में स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर थे। साल 2016 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
कौन हैं पूनम महाजन?
Advertisement
मुंबई उत्तर मध्य से मौजूदा सांसद पूनम महाजन की बात करें तो पिता की हत्या के बाद साल 2006 में वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। अमेरिका के टेक्सास में हवाई जहाज उड़ने की ट्रेनिंग लेने वाली पूनम ने साल 2009 में पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद बीजेपी ने मुंबई उत्तर मध्य से 2014 में उन्हें मैदान में उतारा और उन्होंने शानदार जीत हासिल।
पूनम महाजन ने साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता प्रिया दत्त को भारी मतों से हराया। 2019 में पूनम 486672 वोट मिले थे, वहीं प्रिया दत्त दूसरे नंबर पर रही थीं।
Advertisement
इसे भी पढ़ें: 'धनंजय सिंह की जान को खतरा, पीएम मोदी करें मंगलसूत्र की रक्षा'- श्रीकला
Advertisement
Published April 27th, 2024 at 17:28 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।